Viral News: बाइक का चालान काटने से बचने के लिए भाई ने निकाली गजब की जुगाड़

आजकल देखा जा रहा है कि कई नौजवान ऐसे हैं जो की ओवर स्पीड में अपने वाहन को चलाने का काम करते हैं और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में लोगों से अपील भी की जाती ....

Feb 9, 2025 - 22:33
 0  124
Viral News: बाइक का चालान काटने से बचने के लिए भाई ने निकाली गजब की जुगाड़

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स बाइक का चालान कटने से बचाने के लिए गजब की जुगाड़ निकालता हुआ दिखाई दे रहा है जिसे देखने के बाद आप भी हैरत में पड़ जाएंगे की भाई ने गजब की जुगाड़ खोज निकाली है।

  • भाई ने खोज निकाली गजब की जुगाड़

आजकल देखा जा रहा है कि कई नौजवान ऐसे हैं जो की ओवर स्पीड में अपने वाहन को चलाने का काम करते हैं और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में लोगों से अपील भी की जाती है कि वह वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें और अधिक स्पीड से वाहन को ना चलाएं लेकिन उसके बावजूद भी लोग अपनी हरकतों से आवाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में लोगों का ऑनलाइन चालान काटने के लिए जगह-जगह पर ट्रैफिक पुलिस के द्वारा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं जिससे ओवर स्पीड में वाहन चलाने पर उनका चालान किया जा सके।

Also Read: Maha Kumbh 2025: प्रयागराज जंक्शन में एकल दिशा प्लान से ही होगा प्रवेश और निकास

लेकिन एक भाई ने चालान से बचाने के लिए गजब की जुगाड़ ढूंढ निकाली है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक अपनी बाइक के पीछे लगे नंबर प्लेट पर एक कांच के टुकड़े को चिपकाते हुए देखा जा सकता है। आप देख सकते हैं कि शख्स ने उस नंबर प्लेट पर लिखे एक संख्या को पेपर चिपका कर छुपा दिया है। ऊपर से वह नंबर प्लेट पर एक कांच का टुकड़ा चिपका रहा है। जिससे दूर से कैमरे में नंबर प्लेट चमकता हुआ दिखे और चालान कटने से बच सके।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @patnamemes__ के नाम से इंस्टाग्राम की आईडी पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं तो वहीं 25000 से ज्यादा लोगों ने लाइक किए हैं। जबकि कई यूजर्स वीडियो पर कमेंट करते हुए दिखाई दिए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Patna Memes (@patnamemes__)

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा इनका चालान ट्रैफिक पुलिस अपने हाथों से काटेगी। दूसरे ने लिखा पहले आओ भाई तुम्हारा इंतजार कर रही है पटना पुलिस। एन्ट्री गेट पर ही आपके स्वागत के लिए खड़ी है पटना पुलिस। तीसरे ने लिखा Pro लेवल से भी आगे की है भाई की बुद्धि। कई लोगों ने तो वीडियो पर कमेंट कर पटना पुलिस को भी टैग किया है। जिससे पुलिस को भी पता चल जाए की चालान से बचने के लिए लोगों ने किया गजब की जुगाड़ ढूंढ निकाली है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow