राष्ट्रीय खेल दिवस पर वॉलीबॉल और कबड्डी का आयोजन, मेजर ध्यानचंद को दी गई श्रद्धांजलि। 

Hardoi: मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस पर सुभाष चंद्र बोस पी.जी. कॉलेज

Aug 29, 2025 - 18:40
 0  47
राष्ट्रीय खेल दिवस पर वॉलीबॉल और कबड्डी का आयोजन, मेजर ध्यानचंद को दी गई श्रद्धांजलि। 
राष्ट्रीय खेल दिवस पर वॉलीबॉल और कबड्डी का आयोजन, मेजर ध्यानचंद को दी गई श्रद्धांजलि। 

Hardoi: मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस पर सुभाष चंद्र बोस पी.जी. कॉलेज गौसगंज  में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।  सुभाष चंद्र बोस पी.जी. कॉलेज के डायरेक्टर अविनाश कुमार पाल , प्राचार्य डॉ डी.एन. सक्सेना द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा एवं मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम संयोजक असीम अली एवं मृदुल अवस्थी द्वारा खेलो भारत नीति 2025 के विषय में खिलाड़ियों को बताया गया। असिस्टेंट मैनेजर सहस्त्रांश सिंह एवं पाठशाला की प्रधानाचार्य  गार्गी श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद जी के जीवनकाल एवं हॉकी में इनके अद्वितीय योगदान के विषय में बताया गया। श्री अविनाश कुमार पाल द्वारा बताया गया कि भारतीय फील्ड हॉकी के भूतपूर्व खिलाड़ी और कप्तान के रूप में मेजर ध्यानचंद सिंह को जाना जाता है , 1000 से अधिक गोल करने वाले ध्यानचंद जी को हॉकी का जादूगर कहा जाता है । बताया कि  तीन बार ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे हैं। 

कार्यक्रम में टीम भावना और खेलो का जीवशैली में महत्व पर प्रकाश डालते हुए सर्वप्रथम महिला वर्ग की कबड्डी कराई गई जिसमें 6 टीमों ने प्रतिभाग किया । बालाजी बेहंदर टीम  विजेता और सुभाष चंद्र बोस पाठशाला की टीम उपविजेता रही। पुरुष वर्ग के लिए वॉलीबॉल में 7 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें पलहराई की टीम विजेता और सुभाष चंद्र बोस पी.जी. कॉलेज की टीम उपविजेता रही। सभी खेलों को पी. टी. आई. मिलन कुमार एवं  पी. टी. आई. परशुराम द्वारा संपन्न कराया गया । 

सभी विजेताओं और उपविजेताओं को मेरा युवा भारत कि ओर से मोमेंटो , मैडल और प्रमाण से पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मेरा युवा भारत के बेहंदर के युवा मंडल सरसंड के युवा मंडल अध्यक्ष आसिम अली एवं स्वयंसेवक मृदुल अवस्थी द्वारा सभी अतिथियों और रेफरी का स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार प्रकट किया गया।

Also Read- Hardoi : शाहाबाद में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो लोग गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।