Bijnor News: विवाहिता की आत्महत्या से गांव में शोक की लहर। 

बिजनौर जिले के थाना शेरकोट क्षेत्र के ग्राम बालकिशनपुर में गृहकलेश के कारण 24 वर्षीय सविता देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली....

Oct 26, 2024 - 14:07
76 Views
Bijnor News: विवाहिता की आत्महत्या से गांव में शोक की लहर। 
अंजनी कुमार चतुर्ववेदी, क्षेत्राधिकारी अफजलगढ़

रिपोर्ट- दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

बिजनौर के थाना शेरकोट क्षेत्र के ग्राम बालकिशनपुर में गृहकलेश के चलते एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का पति लखनऊ में काम करता है, जबकि घटना के समय गांव के लोग और मृतका के देवर घर पर मौजूद थे। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बिजनौर जिले के थाना शेरकोट क्षेत्र के ग्राम बालकिशनपुर में गृहकलेश के कारण 24 वर्षीय सविता देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सविता के पति अमित कुमार लखनऊ में प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। घटना की जानकारी सविता के देवर लव कुश ने पुलिस को रात 2 बजे दी, जबकि आत्महत्या का समय करीब 12:30 बजे बताया जा रहा है, जो जांच का विषय बन गया है।

Also Read- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 300 लोगों की समस्याएं, मंदिर की गोशाला में मुख्यमंत्री ने की गोसेवा।

सविता के दो छोटे बेटे हैं, जिनकी उम्र ढाई वर्ष और एक वर्ष है। सूचना मिलते ही सविता के मायके वाले भी मौके पर पहुंचे, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। अफजलगढ़  क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार चतुर्वेदी दे बताया कि मृतका के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। मामले में सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow