Maharashtra News: केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ हुई छेड़खानी तो सामने आये सीएम फडणवीस घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण। 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और कहा कि इस घटना में एक विशिष्ट पार्टी...

Mar 3, 2025 - 11:39
88 Views
Maharashtra News: केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ हुई छेड़खानी तो सामने आये सीएम फडणवीस घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण। 

मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है तो वहीं पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही।

  • मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर जताई नाराजगी

महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ छेड़खानी का मामला काफी गंभीर हो गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और कहा कि इस घटना में एक विशिष्ट पार्टी के पदाधिकारी शामिल हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी। 

सीएम फडणवीस (CM Fadnavis) ने आगे कहा कि यह घटना सार्वजनिक जगह पर हुई है और इसमें पीड़ितों को जो तकलीफ हुई है, वह पूरी तरह से गलत है। उन्होंने यह भी दोहराया कि ऐसे लोगों को माफ नहीं किया जा सकता और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को ऐसी सजा मिलेगी कि दोबारा से वह ऐसी घटना को अंजाम देने से सौ बार सोचेंगे।

Also Read- Political News: हिमंत विश्व शर्मा बोले- हिंदुओं को मुस्लिम और ईसाइयों से नहीं खतरा, इन लोगों से सबसे बड़ा खतरा।

  • जानिए क्या मामला क्या है?

केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में सुरक्षा गार्ड की तरफ से थाने में एक प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। वहीं केंद्रीय मंत्री ने भी सभी आरोपियों के खिलाफ तत्काल रूप से गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग की। मंत्री ने मामले को लेकर कहा कि मेरी बेटी के साथ जो घाट था उनके साथ आरोपियों ने कॉलर पकडकर मारपीट की। इस मामले में पता चला है कि कुछ युवक के आपराधिक किस्म के है। वहीं इस मामले में डिप्टी एसपी कुषणात पींगड़े ने बताया घटना 28 फरवरी की है। यहां पर कुछ लड़कों ने लड़कियों के साथ में कमेंट किये और छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में इनके खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow