Political News: हिमंत विश्व शर्मा बोले- हिंदुओं को मुस्लिम और ईसाइयों से नहीं खतरा, इन लोगों से सबसे बड़ा खतरा। 

असम (Assam) के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा (Chief Minister Himanta Vishwa Sharma) ने हिंदुओं को लेकर एक बयान दिया है जिसमें उन्होंने साफ बता दिया है कि हिंदुओं को मुसलमान और ईसाइयों से किसी...

Mar 3, 2025 - 11:31
54 Views
Political News: हिमंत विश्व शर्मा बोले- हिंदुओं को मुस्लिम और ईसाइयों से नहीं खतरा, इन लोगों से सबसे बड़ा खतरा। 

हमेशा से सुर्खियों में रहने वाले हिमंत विश्व शर्मा ने हिंदुओं के खतरे को लेकर एक बार फिर से बयान दिया है उन्होंने अबकी बार अपने बयान में कहा है कि हिंदुओं को मुस्लिम और ईसाइयों से खतरा नहीं है बल्कि वामपंथी और उदारवादी हिंदुओं के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

  • ममता बनर्जी को बताया हिंदुओं के लिए सबसे बड़ा खतरा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा (Chief Minister Himanta Vishwa Sharma) ने हिंदुओं को लेकर एक बयान दिया है जिसमें उन्होंने साफ बता दिया है कि हिंदुओं को मुसलमान और ईसाइयों से किसी भी तरीके का खतरा नहीं है अगर खतरा है तो वह वामपंथी और उदारवादी से सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की कोलकाता में बोलते हुए कहा है कि हिंदुओं को कमजोर करने का हुनर ममता बनर्जी को विरासत में मिला है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को यह याद रखना चाहिए कि भारत की सभ्यता 5,000 वर्ष से अधिक पुरानी है और इसकी शुरुआत 1947 में देश की आजादी के साथ नहीं हुई। उन्होंने साफ तौर पर ममता बनर्जी को हिंदुओं के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया।

  • हिन्दुओ का कभी भी खत्म नहीं होगा अस्तित्व

असम के मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर हिंदू धर्म और सभ्यता के अस्तित्व की उन्होंने बात कही, साथ ही उन्होंने असम और पश्चिम बंगाल में हिंदू समुदाय के घटते प्रतिशत की चिंता व्यक्त की है।

Also Read- UP: राजा भैया के बेबाक बोल- इस दिन राम भक्तों को जिंदा जला दिया गया था, CM योगी का समर्थन करते दिखे कुंडा के राजा भैया (Raja Bhaiya)

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत में कई क्षेत्रों में तरक्की हुई है, और राम मंदिर के निर्माण को एक ऐतिहासिक घटना के रूप में देखा। इसके साथ ही उन्होंने वक्फ कानून के बारे में भी अपनी राय व्यक्त की है, जो एक और विवादास्पद मुद्दा है। आगे कहा कि मोदी सरकार के तहत भारत का पुनरुत्थान हुआ है और देश ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की है, जैसे अर्थव्यवस्था, विज्ञान और वित्त। साथ ही, तीन तलाक को समाप्त करने और समान नागरिक संहिता की ओर बढ़ते कदमों का उनके नेतृत्व में काम किया गया है। इसीलिए जनता ने फिर से हमारे प्रधानमंत्री पर भरोसा किया और तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow