Hathras News: महिला ने नौकर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने भेजा जेल।

महिला के पति ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जब उसकी पत्नी दुकान की तीसरी मंजिल पर कुछ सामान लेने के लिए गई तभी उसकी...

Mar 22, 2025 - 22:35
38 Views
Hathras News: महिला ने नौकर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने भेजा जेल।

हाथरस। थाना कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक दुकानदार की पत्नी ने अपने नौकर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप।पुलिस ने महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराकर आरोपी नौकर को भेजा जेल। प्राप्त समाचार के अनुसार थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित एक चौराहे पर  परचूनी  दुकानदार  ने अपनी पत्नी से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाना कोतवाली में तहरीर दी है,l पुलिस ने तहरीर  के आधार पर महिला का  डाकटरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है l
महिला के पति ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जब उसकी पत्नी दुकान की तीसरी मंजिल पर कुछ सामान लेने के लिए गई तभी उसकी दुकान पर कार्यरत राहुल कश्यप पुत्र कलुआ निवासी देवी वाली बगीची ढकपुरा रोड ने उसकी पत्नी को बदनीयती से पकड़ लिया व उसके साथ गलत कार्य किया है l
जब महिला की चीख सुन मौके पर वह पहुंचा तो उसकी पत्नी के कपड़े फटे हुए थे, पत्नी ने आप बीती उसको सारी व्यथा  बता कर कहा कि, उसके साथ राहुल ने जबरदस्ती करते हुए उसके साथ गलत काम किया है। जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन करते हुए आरोपी नौकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया l वही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow