Uttarakhand News: महिला टुकटुक की चपेट में आकर हुई घायल, पोता बचा बाल बाल। 

ग्राम गुमसानी में घर के बाहर एक महिला झाड़ू से नाली की साफ सफाई का कार्य कर रही थी। की इसी बीच तेज रफ्तार टुकटुक चालक ने महिला ...

Nov 29, 2024 - 17:02
44 Views
Uttarakhand News: महिला टुकटुक की चपेट में आकर हुई घायल, पोता बचा बाल बाल। 

रिपोर्टर : आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर /उधमसिंह नगर: ग्राम गुमसानी में घर के बाहर एक महिला झाड़ू से नाली की साफ सफाई का कार्य कर रही थी। की इसी बीच तेज रफ्तार टुकटुक चालक ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।जबकि महिला के पास में खड़ा उसका तीन 3 साल का मासूम पोता बाल बाल बच गया। सुबह नौ बजे गांव गुमसानी निवासी जैनब  45 वर्षीय पत्नी एहसान अली घर के बाहर नाली की साफ सफाई कार्य कर रही थी। इस दौरान गांव से ही ईटों से लदा तेज रफ्तार  टुकटुक चालक गांव में स्थित एक फैक्ट्री में कार्य चल रहा था वह ईंटे छोड़ने के लिए जा रहा था। जिसमें महिला को चपेट में आ गई।

Also Read- Uttarakhand News: सरकार किसानों को गन्ने का 500 प्रति कुंतल का भुगतान करें- गणेश उपाध्याय

जिसमें वह गंभीर घायल हो गई।जबकि उसका तीन साल पोता हुनैन रजा पुत्र मोहम्मद आजम बाल बाल बच गया। इस दौरान जैनब के परिजनों द्वारा बताया गया कि घर से कुछ दूरी पर यूपी के कुछ लोग एक फैक्ट्री लगा रहे हैं। जो कि सही नहीं है और घर के बाहर करीब आठ फिट का रास्ता है।और लगातार वाहन आते-जाते रहते हैं और घर के बाहर बच्चे भी  खेलते रहते हैं। जिससे दुर्घटनाओं की संभावना अक्सर बनी रहती है।घायल महिला का काशीपुर में स्थित एक निजी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow