Hardoi: नगर में ‘जन आक्रोश सम्मेलन’ में गरजीं महिलाएं, महिला सशक्तिकरण में बाधाओं पर विपक्ष की आलोचना।

नगर के प्रेक्षागृह में विभिन्न महिला संगठनों के तत्वावधान में आयोजित ‘जन आक्रोश सम्मेलन’ में महिलाओं ने एकजुट

Apr 24, 2026 - 18:31
57 Views
Hardoi: नगर में ‘जन आक्रोश सम्मेलन’ में गरजीं महिलाएं, महिला सशक्तिकरण में बाधाओं पर विपक्ष की आलोचना।
नगर में ‘जन आक्रोश सम्मेलन’ में गरजीं महिलाएं, महिला सशक्तिकरण में बाधाओं पर विपक्ष की आलोचना।

हरदोई: नगर के प्रेक्षागृह में विभिन्न महिला संगठनों के तत्वावधान में आयोजित ‘जन आक्रोश सम्मेलन’ में महिलाओं ने एकजुट होकर महिला सशक्तिकरण में आ रही बाधाओं के खिलाफ आवाज बुलंद की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य मंत्री रजनी तिवारी रहीं, जिन्होंने अपने संबोधन में विपक्षी दलों पर महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि देश इस समय माँ पीताम्बरा के प्राकट्य उत्सव की आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत है, लेकिन ऐसे समय में भी महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है, जो समाज के लिए चिंताजनक है। उन्होंने इसे नारी सम्मान पर आघात बताते हुए विपक्ष की “संकीर्ण राजनीति” को इसका कारण बताया।

रजनी तिवारी ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके और राजद जैसे दल इस मुद्दे को जाति और धर्म के आधार पर उलझाकर महिला हितों की अनदेखी कर रहे हैं।

सम्मेलन में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने महिलाओं को ‘लाभार्थी’ से आगे बढ़ाकर ‘राष्ट्र निर्माता’ बनाया है। उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया गया है।

महिला संगठनों ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों में महिला सशक्तिकरण केवल औपचारिकता बनकर रह गया था। सम्मेलन के अंत में एक निंदा प्रस्ताव पारित कर विपक्ष से महिला हित में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की गई।

कार्यक्रम के बाद महिलाओं ने रजनी तिवारी के नेतृत्व में प्रेक्षागृह से आंबेडकर पार्क तक मार्च निकाला और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने महिलाओं के अधिकारों को सामाजिक प्रगति का आधार माना था, और महिला आरक्षण उसी दिशा में एक जरूरी कदम है।

इस अवसर पर अलका, शशि, कुमुदिनी, महिमा श्रीवास्तव, अनुपमा सिंह, रीना गुप्ता, किरण अग्रवाल, सोनी, अदिति कुशवाहा, सुमन, चंद्रप्रभा, श्वेता, अनीता गुप्ता, कृति अग्रवाल, निधि, शोभना, दीपा बिस्वास सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। मंच संचालन नीतू ने किया, जबकि जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

Also Read- Ballia: सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीमा राजभर को महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर राजभर वोटर मे लगाई सेंध।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow