Hardoi News: PM आवास की राशि से काम पूर्ण नहीं कराया, प्रधान पर झूठे आरोप गढ़े, हरदोई पुलिस ने नकारा।

पुलिस ने बताया कि ग्राम प्रधान रामलखन पुत्र नत्थू निवासी ग्राम सुरजापुर थाना अतरौली जनपद हरदोई द्वारा अनीता पत्नी रमेश निवासी ग्राम सुरजापुर....

May 3, 2025 - 17:57
60 Views
Hardoi News: PM आवास की राशि से काम पूर्ण नहीं कराया, प्रधान पर झूठे आरोप गढ़े, हरदोई पुलिस ने नकारा।

By INA News Hardoi.
हरदोई पुलिस ने बताया कि ग्राम प्रधान रामलखन पुत्र नत्थू निवासी ग्राम सुरजापुर थाना अतरौली जनपद हरदोई द्वारा अनीता पत्नी रमेश निवासी ग्राम सुरजापुर थाना अतरौली जनपद हरदोई को प्रधानमन्त्री आवास योजना के तहत एक सरकारी आवास आवाटिंत किया गया था । जिसमें प्राप्त धनराशि से अनीता उपरोक्त द्वारा आवास में केवल दिवारों का निर्माण कराया गया किन्तु स्लेप की ढलाई नही करायी गयी।

Also Read- Hardoi News: लड़की से छेड़छाड़ व गाली-गलौज करने में पुलिस ने नामजद को पकड़ा, कार्रवाई जारी।

जिस कारण ग्राम प्रधान रामलखन द्वारा अनिता उपरोक्त से सरकारी आवास का कार्य पूरा कराने हेतु कहा गया। अनीता उपरोक्त द्वारा प्रधानमन्त्री आवास योजना के तहत प्राप्त धनराशि से सरकारी आवास कार्य को पूर्ण नहीं किया गया है। इसी कारण अनीता उपरोक्त द्वारा ग्राम प्रधान रामलखन पर अनावश्यक दबाव बनाने के उद्देश्य से मिथ्या आरोप लगाए जा रहे है। जो पूर्णतः असत्य/निराधार है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow