Deoband News: योग हमारे जीवन के लिए अति महत्वपूर्ण है। इससे मनुष्य को सभी रोगों से लड़ने के लिए क्षमता प्राप्त होती है।

आयुष मंत्रालय, भारत सरकार तथा उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार स्थानीय जामिया तिब्बिया देवबन्द में “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग...

Jun 21, 2025 - 16:29
54 Views
Deoband News: योग हमारे जीवन के लिए अति महत्वपूर्ण है। इससे मनुष्य को सभी रोगों से लड़ने के लिए क्षमता प्राप्त होती है।

देवबंद: आयुष मंत्रालय, भारत सरकार तथा उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार स्थानीय जामिया तिब्बिया देवबन्द में “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग” के अन्तर्गत चल रहे ‘‘योग सप्ताह’’ के अंतर्गत जामिया तिब्बिया देवबन्द के प्रांगण में योग दिवस मनाया गया। जामिया तिब्बिया देवबन्द में योग शिविर का शुभारम्भ ऑल इण्डिया यूनानी तिब्बी कान्फ्रेन्स उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष तथा आयुर्वेदिक तथा यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डा. अनवर सईद द्वारा किया गया। इस अवसर पर जीवन योग फाउंडेशन, रेलवे रोड़, देवबन्द के सौजन्य से आयोजित सामूहिक योग में योग आचार्य विशाल पुंडीर तथा उनकी टीम ने भिन्न भिन्न प्रकार के योगासन कराये। सामूहिक योग के दौरान विकास पुंडीर, अनुज, ईशू, देव,अंकित शर्मा, सचिन, रवि,चरण सिंह, कु0 अंशिका, कु0 सलोनी, कु0 साक्षी, कु0 प्राची एवं उनकी पूरी टीम का भरपूर योगदान रहा। 

जामिया तिब्बिया देवबन्द की ओर से दिनाँक 15.06.2025 से दिनाँक 21.06.2025 तक ‘‘योग सप्ताह’’ के अन्तर्गत सरकार के आदेशानुसार संस्था द्वारा गोद लिये ग्रामों में योगाभ्यास कराया गया तथा योग के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। जिसमें जामिया तिब्बिया देवबन्द की ओर योग प्रशिक्षक डा0 अहतशामुल हक़ सिद्दीक़ी, डा0 मो0 आज़म उस्मानी़, डा0 मुज़म्मिल, जमशेद अनवर, शिबली इकबाल ,सुहैब अली,मनोज कुमार,  श्रीमति अलका, कु0 सोनिया, सचिन कुमार आदि ने गाँव गाँव तथा देवबन्द के विभिन्न क्षेत्रों में योगासन कराया। जिसमें नगर के हज़ारों व्यक्तियों को योग से जोड़ा गया तथा ग्रामवासियों को योग के लाभ के विषय में जानकारी देते हुए कहा गया कि योग हमारे जीवन के लिए अति महत्वपूर्ण है। इससे मनुष्य को सभी रोगों से लड़ने के लिए क्षमता प्राप्त होती है। 

महाविद्यालय जामिया तिब्बिया देवबन्द में योगाभ्यास के बाद एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि ऑल इण्डिया यूनानी तिब्बी कान्फ्रेन्स उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष तथा आयुर्वेदिक तथा यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डा. अनवर सईद ने छात्र छात्राओं एवं समस्त स्टाफ़ को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2015 में 21 जून को अन्तर्राष्टीय योग दिवस घोषित करने के उपरान्त योग की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। जिससे मनुष्य के स्वास्थ्य में भी प्रतिरोधक क्षमता का विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जामिया तिब्बिया देवबन्द ने बिना भेदभाव के जो सेवायें दी हैं वह सराहनीय हैं। माननीय प्रधानमंत्री द्वारा ‘‘सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास’’ का पालन करते हुए महाविद्यालय ने अपना भरपूर योगदान दिया है। जिसकी हम सराहना करते हैं तथा संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। योगाभ्यास के आचार्य विशाल पुंडीर एवं विकास पंडीर ने संयुक्त रूप से कहा कि हमारी जीवन योग फांउडेशन के लिए गर्व की बात है कि हर साल की भांति इस साल भी इस संस्था में योगासन सिखाने का अवसर मिला। इसके लिए हम संस्था के आभारी है और आग्रह करते है कि संस्था के सभी कर्मचारी एवं छात्र/छात्रायें योग को अपनाये जिससे हमारा जीवन स्वस्थ रहे। 

इस अवसर पर संस्था के सचिव डा0 अख्तर सईद ने कहा कि आज की भागम भाग जीवन शैली जो विभिन्न प्रकार की शारीरिक एवं सामाजिक जटिलताओं का कारण बन रही है, उसमें दैनिक योगाभ्यास न केवल आवश्यक है अपितु जीवन को स्वस्थ और सुविधाजनक रखने के लिए एक निशुल्क लेकिन अत्यन्त महत्वपूर्ण साधन है। योग किसी समाज विशेष या किसी देश विशेष का कार्यक्रम नहीं। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से अब यह अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर विभिन्न देशों और विभिन्न समाजों द्वारा सहर्ष स्वीकृत कार्यक्रम है जो अमल में लाया जा रहा है। इस सम्बन्ध में उ.प्र. सरकार का योग कार्यक्रम से जनता को जोड़ने का और उसकी चेतना पैदा करने का जो कार्यक्रम है वह अत्यन्त सराहनीय है।

जनता के इस कार्यक्रम में जुड़ने से न केवल जनमानस स्वास्थ्य के प्रति सचेत होगा अपितु पारस्परिक सामान्जस्य एवं सहयोग का वातावरण भी इस योग सप्ताह के द्वारा पैदा होगा। गोष्ठी के अन्त में प्रो0 अनीस अहमद, प्राचार्य, जामिया तिब्बिया देवबन्द ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। महाविद्यालय जामिया तिब्बिया देवबन्द में आयोजित इस योग शिविर में कालेज के समस्त टीचिंग स्टाफ़, नान टीचिंग व पैरामेडिकल स्टाफ़ ने तथा छात्र व छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Also Read- Musoorie News: मसूरी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुआ योग अभ्यास।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow