प्रचार के आखिरी दिन झारखंड के समर में उतरेंगे योगी, तीन विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे रैली

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली रैली  साहबगंज जनपद में होगी। य़हां की राजमहल विधानसभा क्षेत्र में सीएम वोट मांगेंगे। राजमहल से भारतीय जनता पार्टी ने अनंत ओझा को टिकट

By INA News Desk
Nov 17, 2024 - 21:00
46 Views
प्रचार के आखिरी दिन झारखंड के समर में उतरेंगे योगी, तीन विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे रैली

झारखंड से ही मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव प्रचार का किया था आगाज 

By INA News Desk Lucknow.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार के आखिरी दिन झारखंड के समर में उतरेंगे। सीएम ने चुनाव प्रचार का आगाज भी पांच नवंबर को झारखंड से ही किया था। सीएम झारखंड में इसके पहले पांच नवंबर, 11 नवंबर व  14 नवंबर को रैली कर चुके हैं। सोमवार को यहां वे चौथे दिन चुनाव प्रचार में पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी बोले- कांग्रेस के अंदर अंग्रेजों का डीएनए, 1947 में पाकिस्तान के लिए दंगा करने वाले मुसलमानों से वैसे ही निपट लेते, जैसे आज निपट रहे

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली रैली  साहबगंज जनपद में होगी। य़हां की राजमहल विधानसभा क्षेत्र में सीएम वोट मांगेंगे। राजमहल से भारतीय जनता पार्टी ने अनंत ओझा को टिकट दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरी रैली जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में करेंगे। यहां से सीता सोरेन कमल चुनाव निशान पर मैदान में हैं। सीएम की तीसरी रैली देवघर में होगी। देवघर विधानसभा क्षेत्र से नारायण दास भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow