Ballia: 10 साल के शिवम हत्याकांड: मुख्य आरोपी प्रतीक वर्मा पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली। 

फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत तंज कसने पर 10 वर्षीय मासूम शिवम की हत्या कर शव को बोरे में बांध कर पोखरे में फेकने वाले बदमाश

Dec 4, 2025 - 11:32
42 Views
Ballia: 10 साल के शिवम हत्याकांड: मुख्य आरोपी प्रतीक वर्मा पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली। 
10 साल के शिवम हत्याकांड: मुख्य आरोपी प्रतीक वर्मा पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली। 

Report- S.Asif Hussain zaidi. 

बलिया: फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत तंज कसने पर 10 वर्षीय मासूम शिवम की हत्या कर शव को बोरे में बांध कर पोखरे में फेकने वाले बदमाश प्रतीक वर्मा के पुलिस से मुठभेड़ दौरान पैर मे लगी गोली ।
बता दे की थाना फेफना पुलिस टीम ने आमडारी से पकड़ी जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान। एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तभी उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गयी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में  बदमाश प्रतीक वर्मा आमडारी निवासी थाना फेफना बलिया के बाएं पैर में गोली लगी है।

पूछताछ के दौरान मालूम हुआ कि बदमाश ने, 30.11.2025 को  06.30 बजे शाम अपने मोहल्ले के शत्रुधन वर्मा से तंज कसने का बदला लेने के लिये शत्रुधन वर्मा के भतीजे शिवम वर्मा उर्फ यशवंत उम्र करीब 10 वर्ष को बहला फुसलाकर खेत में ले जाकर गड़ही के पानी मे डूबोकर हत्या करके लाश को बोरे मे रखकर छिपाने की  घटना कारित किया था घायल बदमाश प्रतीक वर्मा पुत्र शम्भू वर्मा उपरोक्त का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है । पकडे गये बदमाश  के कब्जे से 01 अदद तमंचा नाजायज 0.303 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 0.303 बोर तथा 01 पालिथीन में घटना के समय अभियुक्त के द्वारा पहने हुये किचड़ लगे कपड़े बरामद हुए हैं । मामले में विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।

Also Read- रायगढ़ RPF पोस्ट में सनसनीखेज हत्या: ड्यूटी पर बहस के बाद साथी जवान ने सर्विस रिवॉल्वर से सिर पर दागी चार गोलियां, मौके पर मौत।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow