Hardoi News: जन सुनवाई के दौरान 95 शिकायतों का समाधान, 3 बुजुर्गों के बने आयुष्मान कार्ड। 

जिलाधिकारी अनुनय झा के आने के बाद जन सुनवाई में ही कुल 75 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने जन सुनवाई के दौरान....

Jun 17, 2025 - 19:09
31 Views
Hardoi News: जन सुनवाई के दौरान 95 शिकायतों का समाधान, 3 बुजुर्गों के बने आयुष्मान कार्ड। 

Hardoi News: जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओं को सुना। आज जन सुनवाई में कुल 95 शिकायतें आयीं जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को दिए। जन सुनवाई में मौके पर ही वंचित पात्र लोगों वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन बनवायी गयी। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाये गए। आज कुल 03 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बने।

जिलाधिकारी अनुनय झा के आने के बाद जन सुनवाई में ही कुल 75 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने जन सुनवाई के दौरान अधिशाषी अधिकारी को बुलाकर निर्देश दिए कि कूड़े का उठान समय से सुनिश्चित कराया जाये। कूड़े में आग लगाने की घटनाएं न होने पाएं। कलेक्ट्रेट परिसर की सफाई प्रातः काल ही करा ली जाये। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अंश निर्धारण व बटवारे के प्रकरणों में अनावश्यक विलम्ब न किया जाये।

भूमि विवाद के प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई की जाये। चकरोड से अवैध कब्जे हटवाए जाएं। वरासत के प्रकरणों को लंबित न रखा जाये। कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के भुगतान में देरी न की जाये। एक वृद्ध विधवा महिला जब जन सुनवाई में पहुँची और बताया कि उन्हें न तो कोई पेंशन मिलती और न उनका आयुष्मान कार्ड बना है। जिलाधिकारी ने उनका तत्काल आयुष्मान व वृद्धावस्था पेंशन बनवायी।

Also Read- Hardoi News: योग सप्ताह- योग मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से लाभ पहुंचता है- प्रियंका सिंह

उन्होंने पेंशन से सम्बंधित विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन पात्रों ने अभी पेंशन के लिए आवेदन नहीं किया है, उनको तत्काल आवेदन कराया जाये। जन सुनवाई में एक दिव्यांग ऐसा पहुँचा जो बिल्कुल भी चल फिर नहीं सकता था, जिलाधिकारी ने स्वयं उसके पास जाकर उसकी समस्या पूछी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी गरिमा सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow