Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई ग्राम्य विकास व पंचायती राज विभाग की बैठक। 

जिलाधिकारी ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में जिन बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र अभी तक नहीं बना है, उनका जन्म प्रमाण...

By INA News Desk
Jun 17, 2025 - 18:57
55 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई ग्राम्य विकास व पंचायती राज विभाग की बैठक। 

Hardoi News: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में नरेगा, 15वें वित, राज्य वित्त, केंद्रीय वित्त, स्वच्छ भारत मिशन, एनआरएलएम व नदियों के जीर्णाेद्धार के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में जिन बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र अभी तक नहीं बना है, उनका जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए 24 जून से चार दिन का अभियान चलाया जाये। कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालयों में बाउंड्री के ऊपर तार फेंसिंग का कार्य जल्द पूरा किया जाये।

ऑपरेशन मैदान के अंदर कार्य जल्द प्रारम्भ कराया जाये। अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाये। ऐसे स्कूलों को पहले लिया जाये जिसमें पर्याप्त जगह हो। निर्माणाधीन आँगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण तेजी से कराया जाये। काम में लापरवाही करने वाले ठेकेदारों को काली सूची में डाला जाये। आँगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। बाल मैत्री शौचालय व सामान्य मरम्मत का कार्य जल्द कराया जाये। निर्माणाधीन अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण जल्द पूरा किया जाये। सभी अवशेष गौशालाओं को अनिवार्य रूप से जनपदस्तरीय कंट्रोल रूम से कनेक्ट कराया जाना सुनिश्चित किया जाये।

मनरेगा के अंतर्गत लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवसों का सृजन सुनिश्चित किया जाये। 20 से 30 जून तक सभी विकास खण्डो में दिव्यांगों के चिन्हीकरण के लिए कैम्प लगाए जाएं। चिन्हित पात्र निराश्रित महिलाओं की पेंशन बनवाने का कार्य जल्द कराया जाये। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत कम युवाओं के चिन्हीकरण को लेकर बीडीओ कछौना, पिहानी व शाहाबाद से कड़ी नाराजगी जतायी। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप पात्रों को मुख्यमंत्री आवास योजना से आच्छादित कराया जाये। प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास सर्वे के अंतर्गत सेल्फ सर्वे का सत्यापन कार्य जल्द पूरा किया जाये।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी ने किया प्रेस प्रतिनिधियों से संवाद- सुखेता नाले के संबंध में भी मीडिया बंधुओ की राय ली।

फेमिली आईडी बनाने के कार्य में तेजी लायी जाये। एनआरएलएम की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि समूह गठन में तेजी लायी जाये। सभी समूहों का खाता खुलवाया जाये। किसी भी लापरवाही पर सम्बंधित डीएमएम व बीएमएम की जवाबदेही तय की जाये। स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत शौचालयों के आवेदनों के सत्यापन में देरी न की जाये। पात्रता की अच्छी तरह से जाँच की जाये। निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण जल्द पूरा कराया जाये। विद्यालयों में साफ सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाये। तृतीय पक्ष द्वारा सफाई की निगरानी की जाये। निर्माणाधीन आरआरसी केंद्रों का कार्य जल्द पूरा किया जाये। प्लास्टिक कचरा प्रबंधन में महिला स्वयं सहायता समूह को लगाया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow