Hardoi News: जिलाधिकारी ने किया प्रेस प्रतिनिधियों से संवाद- सुखेता नाले के संबंध में भी मीडिया बंधुओ की राय ली।
जिला अधिकारी ने एचसीएल और प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में चलाई जाने वाले क्लींन हरदोई प्रोग्राम के बारे में मीडिया प्रतिनिधियों को ....
Hardoi News: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा ने विभिन्न मुद्दों पर जनपद के मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने मीडिया बन्धुओं के सामने अब तक की अपनी प्रस्तावित कार्य योजनाओं के बारे में बताया तथा मीडिया बंधुओ से इस पर राय मांगी।
उन्होंने जल भराव के बारे में मीडिया बंधुओ से पूछा कि किन नालों की सफाई से जल भराव की समस्या में महत्वपूर्ण कमी लाई जा सकती है। इसके अलावा जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के प्रचार प्रसार के लिए मीडिया बन्धुओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने सुखेता नाले के संबंध में भी मीडिया बंधुओ की राय ली।
Also Read- Hardoi News: दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन एवं उनके समग्र पुनर्वासन हेतु समन्वय समिति गठित - डी0एम0
जिला अधिकारी ने एचसीएल और प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में चलाई जाने वाले क्लींन हरदोई प्रोग्राम के बारे में मीडिया प्रतिनिधियों को बताया। उन्होंने गाँधी भवन में गाँधी हाट के विकास के बारे में बताया जिसमें एक वेंडिंग जोन विकसित करने की बात रखी। पत्रकार बंधुओ ने भी विभिन्न मुद्दों पर जिलाधिकारी के समक्ष अपने विचार रखे।
What's Your Reaction?











