गाजीपुर न्यूज़: बंद हुआ नन्दगंज का भारत अल्ट्रासाउंड सेंटर।

By INA News Desk
Jun 29, 2024 - 15:36
123 Views
गाजीपुर न्यूज़: बंद हुआ नन्दगंज का भारत अल्ट्रासाउंड सेंटर।
Advertisement
Advertisement
  • सीएम आफिस में शिकायत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग।
  • शिकायतकर्ता के दावे ने खोल दिया था स्वास्थ्य विभाग के भ्रष्टाचार की पोल

गाजीपुर। स्वास्थ्य विभाग भी इस समय भारत अल्ट्रासाउंड सेंटर को लेकर खूब चर्चा में चल रहा है। कुछ दिनों पूर्व सीएमओ डॉ देश दीपक पाल द्वारा भारत अल्ट्रासाउंड सेंटर को कागजों में बंद कर बचाने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन शिकायतकर्ता भी कार्यवाही पर अडिग था। शिकायतकर्ता ने सीएम आफिस में ईमेल करके कार्यवाही की मांग किया था फिर क्या था उसके सुबह ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया और नंन्दगंज स्थित भारत अल्ट्रासाउंड को बंद करा दिया। चार दिन से भारत अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद होने से नंन्दगंज बाजार में हड़कंप मचा हुआ है।

कुछ दिनों पूर्व हुआ कुछ यूं था कि भारत अल्ट्रासाउंड सेंटर को स्वास्थ्य विभाग के बड़े अफसर द्वारा कागजों में बंद दिखाया जा रहा था लेकिन रिपोर्ट के साथ शिकायतकर्ता बेखौफ संचालित करने का दावा कर रहा था ।जिससे स्वास्थ्य महकमा का खूब किरकीरी हो रही थी। भारत अल्ट्रासाउंड सेंटर को बचाने में सीएमओ और उनके नोडल ने पूरी ताकत झोंक दी थी।

पूरे मामले पर एक नजर-

दरअसल नंन्दगंज स्थित भारत अल्ट्रासाउंड सेंटर के डाॅक्टर विनोद कुमार राय कुछ दिनों पूर्व दिवंगत हो गये थे। लेकिन डॉक्टर के दिवंगत होने के बाद तभी सारे नियमों को ताक पर रखते हुए भारत अल्ट्रासाउंड सेंटर के द्वारा अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट पर डाॅक्टर का फर्जी हस्ताक्षर कर मरीजों को रिपोर्ट दिया जा रहा था। बीते 14 मई को भी एक अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट पर हस्ताक्षर कर के दिया गया था। वहीं 19 मई को भी एक रिपोर्ट है और सात जून को भी एक रिपोर्ट हस्ताक्षर कर मरीजों को धड़ल्ले से दिया जा रहा था।

सीएम समेत डिप्टी सीएम आफिस में ईमेल के माध्यम से शिकायत जाने पर हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग - 

सीएमओ डॉ देश दीपक पाल के कागजों में भारत अल्ट्रासाउंड बंद था लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और बया कर रही थी। शिकायतकर्ता ने जनहित को देखते हुए सीएम आफिस व डिप्टी सीएम आफिस में ईमेल के माध्यम से शिकायत कर तत्काल कार्रवाई की मांग किया था। फिर क्या था सुबह होते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और फौरन स्वास्थ्य विभाग ने भारत अल्ट्रासाउंड सेंटर को बंद किया। भारत अल्ट्रासाउंड सेंटर को बंद होते ही नंन्दगंज बाजार में हड़कंप मच गया।

सीएमओ आफिस से अधिकारियों के निकलते ही होने वाली कार्यवाही की सूचनाएं हो जाती है लिक

सूत्रों की मानें तो सीएमओ आफिस से अधिकारियों के द्वारा संबंधित शिकायत के जांच करने निकलते ही उसकी सूचनाएं आफिस में बैठे बाबूओं द्वारा लिक कर दी जाती है और लैब/ हास्पिटल संचालक सावधान हो जाते हैं। 

नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी डॉ जयनाथ सिंह एवं जिला प्राशसनिक अधिकारी प्रेम चंद्र चौहान को भेजकर जांच कराई गई। जांच कर्ता अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि भारत अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद है-

डॉ देश दीपक पाल, सीएमओ गाजीपुर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement