Big Action Hardoi: एसपी ने 4 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, चोरी की घटनाओं को लेकर प्रभारी निरीक्षक सहित 4 पर गाज गिरी

बता दें कि एसपी ने जिले के सभी थाना इलाकों में रात के समय गश्त कर चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए थे लेकिन बिलग्राम थाना इलाके में बीती रात एक दुकान में चोरी का प्रयास किया गया।

By INA News Desk
Sep 28, 2024 - 13:32
316 Views
Big Action Hardoi: एसपी ने 4 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, चोरी की घटनाओं को लेकर प्रभारी निरीक्षक सहित 4 पर गाज गिरी
एसपी नीरज कुमार जादौन

 

Hardoi News INA.
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बिलग्राम कोतवाली इलाके में कोताही बरतने पर प्रभारी निरीक्षक, उपनिरीक्षक सहित 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। बता दें कि एसपी ने जिले के सभी थाना इलाकों में रात के समय गश्त कर चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए थे लेकिन बिलग्राम थाना इलाके में बीती रात एक दुकान में चोरी का प्रयास किया गया। जबकि दूसरी दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी नीरज कुमार जादौन ने इसकी जांच सीओ बिलग्राम को दी थी, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर बिलग्राम कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार, उपनिरीक्षक शिवेंद्र राय, हेड कांस्टेबल प्रदीप शुक्ला व कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जबकि ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड कमलेश के संबंध में जिला कमांडेंट को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है। एसपी ने कड़े शब्दों में कहा कि कोई भी पुलिसकर्मियों यदि आदेश का पालन नहीं करता है या अपनी ड्यूटी के प्रति शिथिलता बरतता है तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow