Bijnor: ड्यूटी पर जाते होमगार्ड पर गुलदार का हमला

अपने घर के खेत के पीछे से जैसे ही होमगार्ड सुरेंद्र सिंह गुजरे तो उन पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया. सुरेंद्र सिंह ने अपना हाथ गुलदार के मुंह में दे दिया.

By INA News Desk
Sep 28, 2024 - 19:06
326 Views
Bijnor: ड्यूटी पर जाते होमगार्ड पर गुलदार का हमला
Advertisement
Advertisement

Bijnor News INA.

बिजनौर ग्राम मान नगर में आज देर शाम ड्यूटी पर जाते वक्त अपने घर के खेत के पीछे से जैसे ही होमगार्ड सुरेंद्र सिंह गुजरे तो उन पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया. सुरेंद्र सिंह ने अपना हाथ गुलदार के मुंह में दे दिया. होमगार्ड के परिजनों ने जैसे ही चिल्लाने की आवाज सुनी वहां पर रखें कुछ कृषि यंत्रों के द्वारा गुलदार पर हमला बोल दिया और गुलदार को मौत के घाट  उतार दिया गंभीर घायल अवस्था में होमगार्ड सुरेंद्र सिंह को जिला अस्पताल बिजनौर लाया गया.

जहां पर डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है वही पिता को बचाने में बच्चे भी मामूली घायल हुए हैं किसान यूनियन जिला अध्यक्ष सोनू चौधरी ने बताया जैसे ही सुरेंद्र सिंह अपनी ड्यूटी के लिए निकल रहे थे तभी पेड़ पर बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया किसान ने अपना हाथ गुलदार के मुंह में दे दिया.

सोनू चौधरी किसान नेता

इतने बच्चों को मौका मिल गया पास में ही फावड़े आदि कृषि यंत्रों से गुलदार के ऊपर परीजनों ने हमला कर दिया और गुलदार को मौत के घाट उतार दिया.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार प्रजापति, ब्यूरो चीफ-बिजनौर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement