बिजनौर: नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक को पकड़ा

By INA News Desk
Aug 31, 2024 - 00:46
63 Views
बिजनौर: नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक को पकड़ा
Advertisement
Advertisement

बिजनौर।

मामला बिजनौर के धामपुर का है। जहां धामपुर पुलिस को एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था कि मयंक आर्य पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी अथाई अहीर थाना नूरपुर तथा लवकुश पुत्र यतेन्द्र निवासी ग्राम इनायतपुर थाना बढापुर द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ गलत कार्य किया गया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी, इस मामले में संबंधित संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

यह भी पढ़ें - सहारनपुर: जिला व्यापार बंधु की बैठक में डीएम ने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए

घटना का खुलासा करने को गठित पुलिस टीम में शामिल महिला निरीक्षक रीता कुमारी, पुलिस कांस्टेबल सौरभ व जयप्रकाश ने वांछित आरोपी लवकुश पुत्र यतेंद्र निवासी ग्राम इनायतपुर थाना बढ़ापुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तार हेतु प्रयास जारी है।

रिपोर्ट- दिनेश कुमार प्रजापति (ब्यूरो चीफ बिजनौर)

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement