Bijnor: भारतीय किसान यूनियन (भानू) गुट ने किसानों की समस्याओं पर थाना धामपुर में किया जनसंवाद

किसानों ने अपनी कई समस्याओं को पुलिस प्रशासन के समक्ष रखा, जिनमें से कई मुद्दों पर तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

Oct 4, 2024 - 20:39
50 Views
Bijnor: भारतीय किसान यूनियन (भानू) गुट ने किसानों की समस्याओं पर थाना धामपुर में किया जनसंवाद

Bijnor News INA.

बिजनौर के सभी थाना प्रभारियों से किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव प्रधान वीरेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों पदाधिकारी थाना धामपुर पहुँचे। वहाँ उन्होंने मौके पर मौजूद एसआई हरेंद्र सिंह के साथ जनसंवाद किया।

वीरेंद्र गुर्जर ने पुलिस प्रशासन से अपील की कि भारतीय किसान यूनियन (भानू) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सद्भावपूर्ण व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाए।

वीरेंद्र सिंह गुर्जर, प्रधान राष्ट्रीय मुख्य महासचिव भारतीय किसान यूनियन भानू

किसानों ने अपनी कई समस्याओं को पुलिस प्रशासन के समक्ष रखा, जिनमें से कई मुद्दों पर तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इस दौरान किसानों की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना गया, और सकारात्मक बातचीत हुई। अधिकारियों ने किसानों के मुद्दों को गंभीरता से लेने और उनके समाधान के लिए मिलकर काम करने का भरोसा दिलाया।

रिपोर्ट: दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow