Sambhal: साठ हजार में अपनी बेटी को बेंच रहा था कलियुगी पिता, पुलिस ने दबोचा

पुलिस ने गांव में छापा मारा जहां मामला मानव तस्करी का निकला। कलयुगी पिता अपनी ही पुत्री क़ो साठ हजार में बेचने की कोशिश कर रहा था।

By INA News Desk
Oct 4, 2024 - 20:33
389 Views
Sambhal: साठ हजार में अपनी बेटी को बेंच रहा था कलियुगी पिता, पुलिस ने दबोचा

Sambhal News INA.

सम्भल पुलिस ने मानव तस्करी का खुलासा कर नाबालिग लड़की को बिकने से बचा लिया लड़की का पिता अपनी ही पुत्री को बेचने कोशिश में था। पुलिस ने आरोपी  पिता तथा एक दलाल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला बनियाठेर थाना इलाके के गांव का है मुखबिर की सूचना पर पुलिस को एक नाबालिग लड़की की साठ हजार में सौदेबाजी की खबर मिली। पुलिस ने गांव में छापा मारा जहां मामला मानव तस्करी का निकला।

कृष्ण कुमार विशनोई, एसपी सम्भल

कलयुगी पिता अपनी ही पुत्री क़ो साठ हजार में बेचने की कोशिश कर रहा था। आरोपी पिता के साथ एक दलाल और एक सहयोगी भी मिला पुलिस के अनुसार दलाल लड़कियों की खरीद फरोख्त का एक्सपर्ट है। पुलिस ने लड़की के पिता दलाल तथा सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं नाबालिग लड़की को महिला पुलिस की अभिरक्षा में रख कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।

रिपोर्ट: उवैस दानिश, सम्भल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow