Bijnor: कुट्टू का आटा खाने से 150 से अधिक लोग बीमार, महिलाये व बच्चे भी शामिल
नवरात्रि के मौके पर लोगो ने व्रत रखें थे, ऐसे में खाने में सभी ने कुट्टु के आटे का इस्तेमाल किया, किसी ने रोटी तो किसी ने पकौड़ी बनाकर खाई, लेकिन खाना खाने के कुछ देर बाद ही लोगो की तबियत बिगड़नी शुरू हो गई
मुख्य बिंदु:-:
- बिजनौर के चांदपुर में अस्पतालों में लगी मरीज़ों की भीड़
- गम्भीर हालत के मरीज़ों को बिजनौर ज़िला अस्पताल रेफर किया गया
- जिलाधिकारी स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौके पर
- नवरात्रि के व्रत के चलते लोगो ने कुट्टु के आटे की पकौड़ी आदि का सेवन किया था
Bijnor News INA.
बिजनौर के चांदपुर में देर शाम हड़कंप मच गया, एक के बाद एक पेट मे दर्द और चक्कर की शिकायत लेकर अस्पतालों में पहुंचने लगे, रात होते होते शहर के सभी अस्पताल मरीज़ों से भर गये, मामले की खबर जब बिजनौर में स्वास्थ्य विभाग को लगी तो उनमें हड़कंप मच गया और सभी लोग चांदपुर की तरफ दौड़े, पता चला कि नवरात्रि के मौके पर लोगो ने व्रत रखें थे.
ऐसे में खाने में सभी ने कुट्टु के आटे का इस्तेमाल किया, किसी ने रोटी तो किसी ने पकौड़ी बनाकर खाई, लेकिन खाना खाने के कुछ देर बाद ही लोगो की तबियत बिगड़नी शुरू हो गई, परिजन सभी को अस्पतालों की तरफ दौड़े, मरीज़ों में बड़ी संख्या औरतो और बच्चों की भी है.
बिजनौर के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ कौशलेन्द्र सिंह ने बताया कि चांदपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 48 लोग भर्ती है जबकि नगर के अन्य ओरैवेट अस्पतालों में लगभग 150 लोग भर्ती है, उन्होंने बताया कि जिलामुख्यालय से और डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया है.
ताकि समय से सभी को उपचार मिल सके, उन्होंने बताया कि एम्बुलेंस की भी संख्या बढ़ा दी गई है, जिलाधिकारी बिजनौर ने भी मौके पर पहुंचकर मरीज़ों का हाल जाना, सभी मरीज़ चांदपुर के स्याऊ के रहने वाले है.
मरीज़ों ने बताया कि आज नवरात्रि का व्रत होने कारण उन्होंने मुहल्ले की ही एक दुकान से कुट्टु का आटा खरीदा और उसकी पकौड़ी बनाकर खाई, पकौड़ी खाते ही उनकी हालत बिगड़ने लगी, इधर मुख्यचिकित्साधिकारी का कहना है कि लोगो की हालत में सुधार हो रहा है।
What's Your Reaction?











