हरदोई न्यूज़: बाढ़-पीड़ितों की मदद को डीएम ने छोड़ा सम्मान-समारोह, 16 जुलाई को राज्यपाल द्वारा डीएम को किया जाना था सम्मानित। 

Jul 18, 2024 - 13:46
72 Views
हरदोई न्यूज़: बाढ़-पीड़ितों की मदद को डीएम ने छोड़ा सम्मान-समारोह, 16 जुलाई को राज्यपाल द्वारा डीएम को किया जाना था सम्मानित। 
मंगला प्रसाद सिंह जिलाधिकारी ,हरदोई

 आईएनए न्यूज़-हरदोई डेस्क  

हरदोई। जिले के डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने बाढ़-पीड़ितों की मदद को प्राथमिकता पर रखते हुए 16 जुलाई को लखनऊ स्थित राजभवन में आयोजित सम्मान-समारोह में जाना कैंसल कर दिया। सनद हो कि गाजीपुर जिले में रेडक्रॉस सोसाइटी की वार्षिक बैठक में महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा सम्मानित किया जाना था लेकिन जिले में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ितों की मदद को लेकर डीएम मंगला प्रसाद ने इस समारोह में जाना रद्द कर दिया।

बता दें कि डीएम मंगला प्रसाद ने गाजीपुर जिले में अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्य किए थे, इसी को लेकर उन्हें सम्मान-समारोह में सम्मानित किया जाना था। रेडक्रॉस सोसाइटी के महासचिव डॉ. हिमबिन्दु पाठक ने एक लिखित पत्र में इस बात का जिक्र किया कि गाजीपुर जिले में अपने कार्यकाल के दौरान अनेक प्रशंसनीय कार्यों के कारण जिला रेडक्रॉस शाखा की ख्याति बढ़ी है।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: डबल डेकर बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में मारी टक्कर, एक की मौत।

जिस प्रकार से कोरोना काल में राज्य के लोगों के प्रति अपने कर्तव्य को प्राथमिकता देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पिता की मृत्यु के समय अपने घर नहीं पहुंच पाए थे। उसी प्रकार इस समय डीएम मंगला प्रसाद सिंह भी जिले में बाढ़-पीड़ितों के प्रति अपने कर्तव्य को प्राथमिकता देते हुए सम्मान-समारोह में नहीं पहुंच सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow