Devband: उद्योग व्यापार मंडल का पुन: उपाध्यक्ष बनने पर दीपकराज सिंघल का किया स्वागत

Sep 12, 2024 - 00:14
38 Views
Devband: उद्योग व्यापार मंडल का पुन: उपाध्यक्ष बनने पर दीपकराज सिंघल का किया स्वागत

Devband News INA.

व्यापारी नेता दीपकराज सिंघल को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का पुन: उपाध्यक्ष चुन लिया गया है। आगरा में हुए संगठन के सम्मेलन में यह घोषणा की गई। बुधवार को व्यापारियों ने हर्ष जताते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।इंडस्ट्रियल एस्टेट स्थित मंडल कार्यालय पर हुई बैठक में निर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष दीपकराज सिंघल ने कहा कि संगठन व्यापारी हित में लगातार संघर्षरत है।

Also Read: Hardoi: हरदोई–शाहजहांपुर बॉर्डर पर एसपी ने सुरक्षा-व्यवस्थाएं परखीं

इस दौरान नगर इकाई से जुड़े व्यापारियों ने दीपकराज का माल्यार्पण और बुके व अंग वस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि दीपकराज सिंघल के फिर से प्रदेश उपाध्यक्ष चुने जाने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। नगराध्यक्ष अश्वनी मित्तल, महामंत्री सतवीर सिंह, वरयाम खान, विजय गिरधर, मुर्सलीन, संजय गोयल,शाहिद, राजन छाबड़ा, अमित सोनी, शिवम सिंघल,अमित चौधरी आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow