Hardoi News: अज्ञात कारणों से लगी आग से घर का सामान सहित नगदी हुई जलकर राख, गरीब के घर में मचा हाहाकार। 

अज्ञात कारणो से झोपड़ी में लगी आग में गरीब का सब कुछ जलकर राख कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मगरौरा मजरा सिया कदीम निवासी ....

May 3, 2025 - 15:36
59 Views
Hardoi News: अज्ञात कारणों से लगी आग से घर का सामान सहित नगदी हुई जलकर राख, गरीब के घर में मचा हाहाकार। 

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

मगरौरा/अरवल। अज्ञात कारणो से झोपड़ी में लगी आग में गरीब का सब कुछ जलकर राख कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मगरौरा मजरा सिया कदीम निवासी मीरा पत्नी स्वर्गीय उमेश अपने पुत्रों के साथ झोपड़ी में रहती थी। आज शनिवार दोपहर वह झोपड़ी से दूर पेड़ों के नीचे सपरिवार बैठी थी, तभी उसने देखा कि उसकी झोपड़ी से आग की लपटें निकल रही है।

आनन फानन में मीरा द्वारा ग्रामीणों की मदद से विभिन्न माध्यमों से आग बुझाने का प्रयास किया गया, जिससे कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। मीरा ने बताया कि उसकी गृहस्थी का सारा सामान तो जल कर रखी हो गया है ,साथ ही ₹50000 नगद, बर्तन, कपड़े एवं बिस्तर सहित सब कुछ जल गया है।

Also Read- Hardoi News: SP ने एक पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया, शराब के नशे में ड्यूटी करने की मिली थी शिकायत

ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना थाना अरवल को दी गई, लेकिन जब तक दमकल वाहन आता ग्रामीणों द्वारा ही आग पर काबू पा लिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के संबंध में राजस्व विभाग को सूचना भी दे दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow