Hardoi: लड़की को भगा ले जाने का आरोप, अभियुक्त गिरफ्तार
थाना पुलिस ने एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
Hardoi News INA.
सवायजपुर(Sawayajpur) थाना पुलिस ने एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में एक आरोपी को हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 23 सितंबर को एक व्यक्ति द्वारा पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया गया कि पुष्पेंद्र पुत्र पातीराम निवासी गांव कशियापुर थाना कोतवाली शहर हरदोई उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लड़की को सकुशल बरामद किया और उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
What's Your Reaction?











