Hardoi: प्रतिबन्धित जलीय जीव का शिकार करने पर की जायेगी कार्यवाही- धर्मराज चौहान
जो भी व्यक्ति नदियों में मत्स्य बीज एवं मछली या अन्य प्रतिबन्धित जलीय जीव का अवैधानिक शिकार/बिक्री करते हुए पकड़ा जायेगा उसके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
Hardoi News INA.
सहायक निदेशक मत्स्य धर्मराज सिंह ने बताया है कि जनपद के भौगोलिक क्षेत्र में पड़ने वाली नदियों गंगा, गर्रा, रामगंगा आदि नदियों में अवैध शिकारमाही की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने बताया कि अवैध शिकारमाही रोकने हेतु जो भी व्यक्ति नदियों में मत्स्य बीज एवं मछली या अन्य प्रतिबन्धित जलीय जीव का अवैधानिक शिकार/बिक्री करते हुए पकड़ा जायेगा उसके विरूद्ध नियमानुसार फिशरीज एक्ट 1948 के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।
What's Your Reaction?









