Hardoi: अस्पताल के पीछे से नवजात शिशु का शव बरामद ,गर्भपात कर फेंके जाने की आशंका
गुरूवार सुबह पप्पू मिश्रा पुत्र नंदलाल मिश्रा अपने मकान से दूसरे पुराने मकान को पशुओं के लिए भूसा लेने जा रहे थे तभी देवांश हॉस्पिटल के पीछे नवजात शिशु का शव एक पॉलिथीन में लिपटा हुआ पड़ा देखा जिसकी सूचना पप्पू मिश्रा के द्वारा पुलिस को दी गई
मिली भगत के चलते बघौली चौराहे पर अवैध अस्पतालों में चल रहा अवैध खेल
Baghauli- Hardoi INA News
थाना क्षेत्र के अंतर्गत बघौली चौराहा पर लखनऊ रोड पर स्थित देवांश हॉस्पिटल के पीछे से पानी में पड़ा नवजात शिशु का शव बरामद हुआ है जिसको लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है गर्भपात कर नवजात शिशु को फेंके जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार सुबह पप्पू मिश्रा पुत्र नंदलाल मिश्रा अपने मकान से दूसरे पुराने मकान को पशुओं के लिए भूसा लेने जा रहे थे तभी देवांश हॉस्पिटल के पीछे नवजात शिशु का शव एक पॉलिथीन में लिपटा हुआ पड़ा देखा जिसकी सूचना पप्पू मिश्रा के द्वारा पुलिस को दी गई पप्पू मिश्रा के मुताबिक लगभग बीस मिनट के बाद जब चर्चाओं का बाजार गर्म होने लगा तो एक महिला शव को उठाने के लिए आई इसके बाद उसे शव उठाने से मना कर दिया गया तो वह चुपचाप चली गई इसके बाद यह खबर धीरे-धीरे जंगल में आग की तरह फैल गई सूचना पाकर मौके पर बघौली पुलिस ने पहुंचकर नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी को भेजवा दिया है तथा घटना की जांच में जुटी हुई है।
बघौली चौराहे पर अवैध क्लिनिको की भरमार बनी हुई है स्वास्थ्य विभाग के संरक्षण में खुलेआम बोर्ड लगाकर अवैध रूप से दवा खाना संचालित किये जा रहे हैं दिन प्रतिदिन अवैध क्लिनिको का इजाफा होता चला जा रहा है इस पर अंकुश आखिर लगाए तो कौन जब विभाग का संरक्षण प्राप्त हो तो फिर डर काहे का इन अवैध अस्पतालों में अवैध कार्य का कारोबार फैला हुआ है जिसके एवज में मरीज से मोटी रकम वसूल की जाती है जब बात लोक लाज की हो तो आमदनी और अच्छी हो जाती है यह खेल बघौली रोड ,हरदोई रोड, माधौगंज रोड पर धड़ल्ले से खेला जा रहा है। फिलहाल शासन का झोला छाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान का फरमान जारी होने के बाद से बघौली चौराहा पर कुछ दवा खानों के बोर्ड उतर गए हैं तो कुछ के बदल गए हैं परंतु इन दुकानों के अंदर खेल पुराना ही चल रहा है।
रिपोर्ट: सुनील कुमार सिंह कुशवाहा
What's Your Reaction?











