Hardoi: गाँधी जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश डीएम ने दिए

डीएम ने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा गाँधी भवन परिसर में स्टॉल लगाया जाये। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाये। कुष्ठ रोगियों को फल व वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाये। शहीद स्मारक सेमरिया में कार्यक्रम का आयोजन किया जाये।

Sep 28, 2024 - 20:11
 0  51
Hardoi: गाँधी जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश डीएम ने दिए

Hardoi News INA.

विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आगामी 2 अक्टूबर को गाँधी जयंती मनाये जाने के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि 1 अक्टूबर को समस्त अधिकारी व कर्मचारी श्रमदान करें। 2 अक्टूबर को गाँधी जी के प्रिय भजन का प्रसारण किया जाये। गाँधी जयंती के अवसर गाँधी जी, शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाये। स्टेडियम में पैदल चाल प्रतियोगिता करायी जाये। स्कूलों में दोनों महापुरुषों के बारे में बताया जाये।

Also Read: Bahraich: कलियुगी बेटे ने अपनी मां का गला दबाकर कर दी हत्या, इलाके में सनसनी

विभिन्न विभागों द्वारा गाँधी भवन परिसर में स्टॉल लगाया जाये। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाये। कुष्ठ रोगियों को फल व वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाये। शहीद स्मारक सेमरिया में कार्यक्रम का आयोजन किया जाये। स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाये। गाँधी जी व शास्त्री जी के जीवन से सम्बंधित बच्चों की नाटिका का मंचन कराया जाये। 2 अक्टूबर को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा की भी शुरुआत की जाये।  इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी व गाँधी जन कल्याण समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow