हरदोई: विक्षिप्त व्यक्ति का शव मिला, मृत्यु का कारण अभी स्पष्ट नहीं
शाहाबाद-हरदोई।
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने जानकारी देते हुए बताया, शाहाबाद थाने में यह सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति जो अचेत अवस्था में मोहल्ला सुलेमानी में पड़ा था। जिसको एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी शाहाबाद भेजा गया। पुलिस ने मौके पर जांच की। सीएचसी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उस्मान उर्फ लाला पुत्र शाहेद(25 वर्ष) निवासी मोहल्ला सुलेमानी शाहाबाद के रूप में हुई।
यह भी पढ़ें - हरदोई: एसपी ने सेवानिवृत्त कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
प्रारंभिक जांच में पता चला कि व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। मृतक के भाई आरिफ पुत्र शाहेद की तहरीर पर शाहाबाद कोतवाली में अभियोग पंजीकृत किया गया और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया जिसमें मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। कारण स्पष्ट करने के लिए विसरा को परीक्षण के लिए संबंधित लैब में भेज दिया गया। पुलिस द्वारा इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?











