Hardoi: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का निःशुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न, हड्डी, हृदय रोग तथा सामान्य बीमारी का परीक्षण किया

चिकित्सा शिविर का शुभारंभ नगर मजिस्ट्रेट सुनील त्रिवेदी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।उन्होंने कहा कि मेदांता के चिकित्सक बहुत अच्छे हैं मैं भी अक्सर मेदांता के चिकित्सकों से सलाह लेता रहता हूं.

By INA News Desk
Oct 1, 2024 - 19:57
57 Views
Hardoi: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का निःशुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न, हड्डी, हृदय रोग तथा सामान्य बीमारी का परीक्षण किया
Advertisement
Advertisement

Hardoi News INA.

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल हरदोई के सौजन्य से मेदांता लखनऊ के चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर स्थानीय सदानंद प्लेस में आयोजित हुआ जिसमें लोगों ने हड्डी व हृदय रोग तथा सामान्य बीमारी का परीक्षण कराया और परामर्श प्राप्त किया। चिकित्सा शिविर का शुभारंभ नगर मजिस्ट्रेट सुनील त्रिवेदी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।उन्होंने कहा कि मेदांता के चिकित्सक बहुत अच्छे हैं मैं भी अक्सर मेदांता के चिकित्सकों से सलाह लेता रहता हूं ऐसे आयोजनों से लोगों को बहुत लाभ मिलता है और सही परामर्श लेकर रोगों के निदान में सहायता मिलती है।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विमलेश दीक्षित की टीम के सहयोग से चिकित्सकों द्वारा ब्लड प्रेशर ,शुगर, हड्डियों की कमजोरी आदि रोगों की जांच के लिए स्थानीय सदानंद पैलेस बावन चुंगी में चिकित्सा शिविर लगा जिसमें लगभग 200 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। मेदांता चिकित्सकों की टीम में सीनियर एग्जीक्यूटिव मार्केटिंग कुमार सौरभ ,डॉक्टर जुनैद जहां, बबीता दीक्षित नर्सिंग स्टाफ,अंशिका पटेल नर्सिंग स्टाफ, ज्योति मौर्य रेडियोग्राफर ,दया जीडी स्टाफ आदि रहे ।सहयोग करने वालों में व्यापार मंडल के आईटी सेल जिला अध्यक्ष भरत पांडे, मनीष शुक्ला ,विनोद शुक्ला ,अपूर्व महेश्वरी , अनिल गुप्ता, अवनीश त्रिवेदी ,आदर्श शुक्ला, रजनीश गुप्ता ,राजेंद्र त्रिवेदी, शंकर सहाय गुप्ता, शिवेंद्र सिंह ,गौरव सिंह ,राजन द्विवेदी शुभम जैन और आशीष प्रजापति ने भरपूर सहयोग किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement