Hardoi: ढोल नगाड़ों के साथ निकली गणेश विसर्जन शोभा यात्रा

By INA News Desk
Sep 11, 2024 - 23:27
50 Views
Hardoi: ढोल नगाड़ों के साथ निकली गणेश विसर्जन शोभा यात्रा
Advertisement
Advertisement

Hardoi News INA.

शाहाबाद(Shahabad) कस्बे के राम वाटिका मैदान में चल रहे पांच दिवसीय गणेश महोत्सव में स्थापित गणेश प्रतिमा के विसर्जन की शोभा यात्रा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। पिपरिया घाट पर प्रतिमा का विसर्जन आयोजक मंडल द्वारा किया गया। कस्बे के राम वाटिका मैदान में चल रहे पांच दिवसीय श्री गणेश महोत्सव में स्थापित गणेश प्रतिमा बुधवार को विसर्जित करने के लिए अन्य मनमोहक झाकियों के साथ सरदार गंज पुलिस चौकी पहुंचाई गई।

यहां से कोतवाली पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ ढोल नगाड़ों के साथ अबीर गुलाल उड़ाते हुए विशाल शोभा यात्रा कस्बे के बाला जी मंदिर ,चौक , ठठराई, सर्राफा बाजार, घंटाघर, बड़ी बाजार ,घासमंडी तिराहा, गुलाब बैंड चौराहा, बस स्टैंड मंडी समिति,अल्लाहपुर तिराहा होती हुई बेझा चौराहे पहुंची यहां से झांकियों सहित गणेश प्रतिमा को पिपरिया घाट ले जाया गया।शोभा यात्रा में राधा कृष्ण सहित आधा दर्जन मनमोहक झांकियां ने दर्शकों का मन मोह लिया।शोभा यात्रा देखने के लिए सड़क के दोनो ओर भक्तों की कतारें देखी गईं।

Also Read: Hardoi: एड. कनिष्क मेहरोत्रा मर्डर केस को लेकर न्यायालय में आरोप-पत्र दाखिल

पिपरिया घाट पर श्री गणेश महोत्सव के आयोजक मंडल द्वारा अगले वर्ष गणेश चतुर्थी के अवसर पर फिर से आवाहन किए जाने की विनती के साथ नाम आखों से गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। कोतवाली पुलिस सुरक्षा की दृष्टिकोण से चप्पे चप्पे निगाह जमाए रही।आयोजक मंडल के प्रकाश चंद्र रस्तोगी,अनिल मराठा,रमन गुप्ता,पंकज गुप्ता,रमेश गायकवाड,बलराम रस्तोगी,दीपक वर्मा सहित सभी कार्यकर्ता शोभा यात्रा में व्यवस्था बनाते दिखाई दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement