Hardoi: चूहों ने बजाया सायरन, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Hardoi News INA.
जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है। यहां चूहों के सायरन बजाने से लोग सकते में आ गए। हड़कंप मचने के बाद जब पुलिस पहुंची तो मामला कुछ और ही निकला। दरअसल, शाहाबाद स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में सायरन बजने की आवाज से आसपास के लोगों सहित पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बिना देरी किये आनन-फानन में कैशियर को बुलवाया लिया। पुलिस ने कैशियर के साथ बैंक का चप्पा-चप्पा छान मारा लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। बाद में पता चला कि बैंक में चूहों ने सायरन से जुड़े तार काट दिए थे और उन दोनों तारों का संपर्क आपस में हो जाने से अनायास ही वह सायरन बज उठा। जिसके बाद पुलिस ने चैन की सांस ली। उधर बैंक कैशियर ने बताया कि बैंक में चूहों ने अपना अड्डा बन रखा है। चूहे बैंक की कई फाइलों को भी कुतर चुके हैं।
What's Your Reaction?











