Hardoi: राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने कृषि विभाग के गोदाम के निर्माण में लापरवाही को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए

यूपीपीसीएल को निर्देश दिए कि गौशालाओं का निर्माण तेजी से गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाये। पूर्ण गौशालाओं के लिए एक जाँच कमेटी बनाई जाये।

By INA News Desk
Sep 30, 2024 - 20:18
104 Views
Hardoi: राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने कृषि विभाग के गोदाम के निर्माण में लापरवाही को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए
Advertisement
Advertisement

Hardoi News INA.

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने विकास भवन सभागार में निर्माण कार्यों की समीक्षा की। मंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाये। सड़कों का निर्माण कार्य समय सीमा के अंतर्गत पूरा किया जाये। सेतु निगम को निर्देश दिया कि सेतु परियोजनाओं में गुणवत्ता व समय का पूरा ध्यान दिया जाये। यूपीपीसीएल को निर्देश दिए कि गौशालाओं का निर्माण तेजी से गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाये। पूर्ण गौशालाओं के लिए एक जाँच कमेटी बनाई जाये। आयुष चिकित्सालय की प्रगति बढ़ाई जाये। कस्तूरबा गाँधी विद्यालय बिलग्राम के कार्य को जल्द पूर्ण करके हैण्डओवर किया जाये।

सीएनडीएस को प्रोजेक्ट अलंकार के कार्यों को तेजी से कराने के निर्देश दिए। पीएमजीएसवाई को सभी तीनों कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। यूपीसिडको को बालिका छात्रावास व पीएचसी गोड़वा का निर्माण तेजी से कराने को कहा। उन्होंने कहा कि नर्सिंग कॉलेज के निर्माण की गति बढ़ाई जाये। राजकीय आईटीआई संडीला में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा इंगित की गयी कमियों को दूर किया जाये।

Also Read: Hardoi: स्वच्छता जागरूकता रैली आयोजित कर स्वच्छता शपथ दिलाई, कपड़े के थैलों वितरित

उन्होंने संडीला में कृषि विभाग के गोदाम के निर्माण में पीला ईंट आने पर यूपीसीएलडीएफ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। हालांकि ईंट को तत्काल वापस कर दिया गया था। आरईडी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी 6 कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालयों को शीघ्र प्रारम्भ किया जाये। पर्यटन विभाग को निर्देश दिए कि पर्यटन के विकास के लिए नये स्थान लिए जाएं। वंदन योजना के अंतर्गत भी प्रतिवर्ष स्थान चिन्हित किये जाये।सिंचाई विभाग को कटाव रोधक कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि एंटी लार्वा का छिड़काव व स्वास्थ्य कैम्प लगाने के निर्देश दिया।

प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज को निर्देश दिए कि दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता रखी जाये। पंजीकरण काउंटरों व दवा वितरण काउंटरों की संख्या बढ़ाई जाये। दवाएं बाहर से न लिखी जाएं। बिजली विभाग निर्देश दिए कि विद्युत व्यवस्था को निर्बाध रखा जाये। ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत ग्रामों में कैमरे लगाए जाएं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंत्री के निर्देशों का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पुलिस विभाग की रिपोर्ट को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री ने कहा कि एफआईआर दर्ज करने में लापरवाही न की जाये। महिला अपराधों के मामले में सख्त कार्रवाई की जाये। माफियाओ को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाये। अन्त में मंत्री ने कहा कि गरीबों से सम्बंधित योजनाओं में शासन की मंशानुरूप लाभ पात्रों तक पहुँचाने के लिए गंभीरता से कार्य किया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement