Hardoi: जेवरात व नगदी चोरी व फायरिंग की घटना में पुलिस ने पकड़ा
रात्रि में 3-4 अज्ञात बदमाश घर में घुसकर उनके पुत्र से बलपूर्वक नगदी व सामान के विषय में जानकारी कर घर की अलमारी में रखी नगदी व जेवरात उठा ले गये तथा फायरिंग करते हुये मौके से भाग गए।
Hardoi News INA.
बीते 7 अगस्त को शेष कुमार मिश्र उर्फ धनन्जय मिश्र पुत्र हरिशंकर मिश्र निवासी ग्राम मलिहामऊ थाना सुरसा जनपद हरदोई नें थाना सुरसा पर तहरीर दी थी कि रात्रि में 3-4 अज्ञात बदमाश घर में घुसकर उनके पुत्र से बलपूर्वक नगदी व सामान के विषय में जानकारी कर घर की अलमारी में रखी नगदी व जेवरात उठा ले गये तथा फायरिंग करते हुये मौके से भाग गए। पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा घटना के अनावरण हेतु थाना सुरसा पुलिस के साथ स्वाट/सर्विलांस टीम को भी लगाया गया। जिसके माध्यम से सीडीआर व अन्य सुसंगत साक्ष्यों से अभियुक्त कुलवन्त कुमार पुत्र स्व0 अवध बिहारी निवासी बीबीपुर थाना इमलिया सुल्तानपुर जनपद सीतापुर का घटना में होना पाया गया।
Also Read: Hardoi: हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा
अभियोग में विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त कुलवन्त कुमार उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 2800 रुपये नगदी, एक जोडी पायल, 03 सिक्के, एक निर्वाचन कार्ड, एक आधार कार्ड, बैंक की पासबुक, एक तमंचा, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ करने के उपरान्त ज्ञात हुआ कि अभियुक्त घटना कारित करने से एक-दो दिन पूर्व गांवों में घूमकर रेकी करते थे। रेकी करने के उपरान्त अभियुक्त व उसके अन्य साथी योजनाबद्ध तरीके से घरों में चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
What's Your Reaction?











