सम्भल न्यूज़: बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद सड़को पर हिंदू संगठन। 

Aug 10, 2024 - 20:45
463 Views
सम्भल न्यूज़: बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद सड़को पर हिंदू संगठन। 

रिपोर्ट- उवैस दानिश, 

सम्भल। बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद अल्पसंख्यकों के खिलाफ आ रही हिंसक वारदातों को लेकर हिंदू संगठन सड़क पर उतरा है प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप कर हिंसा झेल रहे हिंदुओं को भारत में लाने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:-  बांग्लादेश संकट, हिंदुओं के साथ नफरती हिंसा और भारतीय सेक्युलर, कहां गये मानवाधिकारी और मोहब्बत की दुकान के ठेकेदार।

हिंदू संघर्ष समिति भारत एवं तमाम हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने शनिवार को सम्भल सदर के शंकर कॉलेज चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया जन आक्रोश रैली निकालते हुए भारत सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को थामने की मांग की गई है मुकेश गोयल ने कहा कि बांग्लादेश में जब से तख्तापलट हुआ है हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं लगातार ऐसी वीडियो सामने आ रही है जिससे हिंदू समाज पूरी तरह से आहत है उन्होंने कहा कि बांग्लादेश ही नहीं अन्य कई देश ऐसे हैं जहां हिंदू अल्पसंख्यक होने के नाते उन पर अत्याचार हो रहे हैं मुकेश गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में आगे आकर बांग्लादेश सहित सामान देशों में अत्याचार झेल रहे हिंदू अल्पसंख्यकों को भारत में लाने की मांग की है इस दौरान प्रधानमंत्री को संबंधित एक ज्ञापन एसडीएम को सोपा गया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow