सम्भल न्यूज़: भारत की टूट का सपना देखने वाले खुद टूट जाएंगे- आचार्य प्रमोद कृष्णम

By INA News Desk
Aug 9, 2024 - 20:18
325 Views
सम्भल न्यूज़: भारत की टूट का सपना देखने वाले खुद टूट जाएंगे- आचार्य प्रमोद कृष्णम
आचार्य प्रमोद कृष्णम्

रिपोर्ट- उवैस दानिश

सम्भल। ऐंचोड़ा कंबोह के कल्कि जयंती कार्यक्रम में पीएम मोदी के एक पेड़ मां के नाम की झलक देखने को मिली है जहां कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने पीएम की मां के को समर्पित एक पौधा लगाया है सबा लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। वहीं उन्होंने विपक्ष पर हर बात पर विरोध करने का आऱोप लगाया उन्होंने मौजूदा विपक्ष को बचकाना बेहूदा बताया है।

इसे भी पढ़ें:- देवबंद न्यूज़: अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर इस्लामिक आतंकवाद से हिंदुओं की रक्षा करने की मांग की।

आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने बताया कि कल्कि धाम में आज 108 पौधे लगाए गए पहला पौधा गर्भग्रह के पास पीएम की मां के नाम पर लगाया गया कुल 108 पौधे लगाए गए है भारत के पीएम के एक पेड़ के अभियान को उन्होंने प्रकृति के संरक्षण को जरूरी बताया वहीं दुनियां के संरक्षण को उन्होंने प्रकृति के संरक्षण को जरूरी बताया उन्होंने पीएम के अभियान को सफल बनाने की अपील की। वक्फ बिल पर विपक्ष के विरोध पर उन्होंने विपक्ष को बचकाना और बेहूदा बताया वहीं उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस को खत्म कर दिया राहुल गांधी विपक्ष को खत्म कर देंगे। आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने मौजूदा विपक्ष को नसीहत देते हुए मजबूत विपक्ष बनने का आह्वान किया वहीं देश तोड़ने वाला विपक्ष न बनने की अपील की। बांग्लादेश में तख्तापलट को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष चाहता है कि भाषा जाति के नाम पर देश में टूट हो जाए आगे उन्होंने कहा कि भारत की टूट का सपना देखने वाले टूट जाएंगे पीएम मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement