देवबंद न्यूज़: अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर इस्लामिक आतंकवाद से हिंदुओं की रक्षा करने की मांग की। 

Aug 9, 2024 - 20:12
 0  57
देवबंद न्यूज़: अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर इस्लामिक आतंकवाद से हिंदुओं की रक्षा करने की मांग की। 
पुतला फुकंते भाजपाई

देवबंद। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर सिविल बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर इस्लामिक आतंकवाद से हिंदुओं की रक्षा करने की मांग की है। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रेषित ज्ञापन एसडीएम अंकुर वर्मा को सौंपा। जिसमें उन्होंने बांग्लादेश में हिंदू समाज के लोगों को इस्लामिक आतंकवाद का शिकार बनाया जा रहा है। बहन बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ किया जा रहा है और मंदिरों में लूटपाट कर उन्हें जलाया जा रहा है। इस मुद्दे पर मानवता का रक्षक अंतरराष्ट्रीय अधिकार आयोग भी चुप भी है। उन्होंने बांग्लादेश के हिंदुओं का संरक्षण करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष नरेश कुमार, ठा0 सुरेन्द्रपाल सिंह एडवोकेट, ठा0 रामप्रताप सिंह, बालकिशोर त्यागी, आदित्य, अमित सिंघल, तुषार चैहान, मोनिका रानी आदि शामिल रहे।


उधर, भाजपा नेता गजराज राणा के नेतृत्व में भाजपाईयों ने बांग्लादेश में हिंदुओं के नरसंहार पर उग्र प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंककर रोष प्रकट किया। पुतला फूंकने के बाद भाजपा नेताओं ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। शुक्रवार को भाजपाइयों ने बांग्लादेश में हिन्दूओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर भारत सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए देवबंद-मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम लगाया। इस दौरान भाजपा नेता गजराज राणा व नितिन राणा ने कहा कि बांग्लादेश में लोकतंत्र और अल्पसंख्यक हिंदू असुरक्षित है उन पर बांग्लादेश में अत्याचार किये जा रहे है उनकी सम्पत्तियों को लूटा जा रहा है मन्दिरों में आग लगाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:- बलिया न्यूज़:उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने निकाली मोटरसाइकिल रैली।

उन्होने पीएम मोदी से बांग्लादेश से हिंदू समाज के लोगों को भारत लेकर आने की दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की है।वहीं, पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने पीएम मोदी से बांग्लादेश से हिंदू समाज के लोगों को भारत लेकर आने की दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की है।पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने कहा कि हर समय हिंदुत्व की बात करने वाले पीएम नरेंद्र मोदी यूक्रेन और रूस की तरह ही बांग्लादेश से हिंदुओं को भारत लाए जाने की दिशा में ठोस कदम उठाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।