Hardoi : संडीला में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए यातायात डायवर्जन, भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय

जनपद हरदोई के संडीला थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी-249) के एप्रोच मार्ग बनाने के कारण यातायात को डायवर्ट किया गया है। इस दौरान आसू तिराहा से इ

Feb 4, 2026 - 23:36
 0  1
Hardoi : संडीला में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए यातायात डायवर्जन, भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय
प्रतीकात्मक चित्र

जनपद हरदोई के संडीला थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी-249) के एप्रोच मार्ग बनाने के कारण यातायात को डायवर्ट किया गया है। इस दौरान आसू तिराहा से इमलियाबाग तिराहा बाईपास रोड पर सभी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।

भारी वाहनों के लिए निम्न वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं:

  1. उन्नाव रोड और कासिमपुर रोड से आने वाले भारी वाहन बस अड्डा चौराहा संडीला से हाईवे होते हुए बघौली पहुंचेंगे। फिर बघौली चौराहे से प्रतापनगर चौराहा-बेनीगंज-कोथावां-कल्यानमल-अतरौली होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
  2. सीतापुर से संडीला की ओर आने वाले भारी वाहन प्रतापनगर चौराहे से बघौली होते हुए हाईवे मार्ग से संडीला पहुंचेंगे।
  3. लखनऊ से आने वाले भारी वाहन जिन्हें अतरौली या बेनीगंज रोड जाना है वे हाईवे से बघौली-प्रतापनगर चौराहा होते हुए या काकोरी/मलिहाबाद से मॉल रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
  4. गौसगंज-मल्लावां रोड से आने वाले भारी वाहन बेनीगंज या अतरौली रोड जाने के लिए आसू तिराहा से हाईवे होते हुए बघौली-प्रतापनगर चौराहा होते हुए जाएंगे।
  5. कासिमपुर रोड, उन्नाव रोड और गौसगंज-मल्लावां रोड से आने वाले हल्के वाहन बस अड्डा संडीला से खादी तिराहा-स्टेशन रोड-चक्कर रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

यह व्यवस्था त्योहारों के समय आवागमन को सुचारू रखने के लिए की गई है।

Also Click : Lucknow : योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश फार्मा निवेश का बन रहा राष्ट्रीय हब

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow