Hardoi News: हरपालपुर में जमकर हो रहा अवैध खनन, रात दिन गरजती हैं जेसीबी। 

आपको बता दें कि मिट्टी का अवैध खनन करने के लिए सभी थाना क्षेत्र में इस समय तमाम खनन माफिया सक्रिय हैं। यह माफिया गठजोड़...

By INA News Desk
May 16, 2025 - 11:29
53 Views
Hardoi News: हरपालपुर में जमकर हो रहा अवैध खनन, रात दिन गरजती हैं जेसीबी। 

हरपालपुर। खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रात के साथ-साथ दिन में भी अवैध खनन का कार्य निरंकुश रूप से चलता है। आपको बता दें कि मिट्टी का अवैध खनन करने के लिए सभी थाना क्षेत्र में इस समय तमाम खनन माफिया सक्रिय हैं। यह माफिया गठजोड़ के माध्यम से खनन का कार्य अनवरत रूप से करते रहते हैं।

Also Read- UP News: दुधवा को प्रमुख गन्तव्य स्थल के रूप में विकसित करने एवं विदेशी सैलानियों को आकर्षित करने में ट्रैवेल एण्ड टूर ऑपरेटर्स की महत्वपूर्ण भूमिका - जयवीर सिंह

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात थाना क्षेत्र के बड़ा गांव अर्जुनपुर ,श्यामपुर पंजा, चतरखा गांवों में खनन का कार्य रात में हुआ, वहीं सिमरिया एवं महितापुर गांव में खनन का कार्य सुबह 8:30 तक चलता रहा। अब जांच का विषय यह है की क्या पुलिस की अज्ञानता में यह कार्य हुआ या मिली भगत से।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow