Hardoi News: एक्सपोजर विजिट में छात्राओं ने किया तहसील भ्रमण, छात्राओं को विभिन्न राजस्व एवं प्रशासनिक क्रिया कलापों की दी गई जानकारी। 

उपजिलाधिकारी डॉ अरुणिमा श्रीवास्तव के निर्देशों के क्रम में उ०प्रा०वि० जामू विकास क्षेत्र संडीला के छात्राओं को एक्सपोजर विजिट....

Oct 25, 2024 - 16:21
Oct 25, 2024 - 17:01
 0  40
Hardoi News: एक्सपोजर विजिट में छात्राओं ने किया तहसील भ्रमण, छात्राओं को विभिन्न राजस्व एवं प्रशासनिक क्रिया कलापों की दी गई जानकारी। 

संडीला \ हरदोई। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं के संर्वागीण विकास हेतु प्रथम चरण में एक्सपोजर विजिट के लिए छात्राओं ने तहसील भ्रमण किया। इस दौरान एक्सपोजर विजिट में विभिन्न राजस्व एवं प्रशासनिक क्रिया कलापों एवं जन समस्याओं के समाधान के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। 

उपजिलाधिकारी डॉ अरुणिमा श्रीवास्तव के निर्देशों के क्रम में उ०प्रा०वि० जामू विकास क्षेत्र संडीला के छात्राओं को एक्सपोजर विजिट हेतु उपजिलाधिकारी डॉ अरुणिमा श्रीवास्तव के कार्यालय मे उपस्थित हुए। उपजिलाधिकारी डॉ अरुणिमा श्रीवास्तव द्वारा विद्यालय के सभी छात्राओं को प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत रूप से जानकारी दी। 

साथ ही अनुपमा- नायब तहसीलदार को निर्देशित किया कि बच्चों को तहसील का विस्तृत भ्रमण कराया जाए।जिसके अनुपालन में उपजिलाधिकारी कांफ्रेंसिंग हाल, न्यायिक तहसीलदार की अदालत एवं वादों का निराकरण करना, आय जाति, निवास प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई। 

उसके पश्चात नायब तहसीलदार अदालत का भ्रमण कराया गया तथा छात्राओं को बताया गया कि जमीन विवाद का निपटारा किस प्रकार किया जाता है। कानूनगो कक्ष मे ले जाकर भूमि पैमाइश की रूपरेखा से अवगत कराया गया। वोटर आई.डी. कक्ष में छात्र-छात्राओंको आनलाइन वोटर आई.डी.आवेदन करने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही यह भी बताया गया कि किसी भी कार्य के देरी होने पर अधिकारियों द्वारा हिला- हवाली करने पर सीधे उपलाधि‌कारी से शिकायत कर सकते है।

Also Read- Hardoi News: एक्सपोजर विजिट- बालिकाओं ने तहसीलों के क्रिया कलाप को जाना।

छात्राओं को विभिन्न राजस्व एवं प्रशासनिक क्रिया कलापों एवं जन समस्याओं के समाधान के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा उपजिलाधिकारी डॉ अरुणिमा श्रीवास्तव द्वारा संवाद किया गया। बालिकाओं को सुव्यवस्थित तरीके से एक्सपोजर विजिट करायी गयी तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। बालिकाओं ने बताया कि एक्सपोजर विजिट से उन्होंने काफ़ी अनुभव हासिल किया जो बेहतर भविष्य के लिए उनको प्रेरित करेगा।  विजिट के दौरान सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।