Hardoi News: एक्सपोजर विजिट- बालिकाओं ने तहसीलों के क्रिया कलाप को जाना। 

छात्र-छात्राओं के संर्वागीण विकास हेतु प्रथम चरण में एक्सपोजर विजिट के लिए चयनित छात्र-छात्राओं को तहसील भ्रमण ...

Oct 25, 2024 - 16:28
42 Views
Hardoi News: एक्सपोजर विजिट- बालिकाओं ने तहसीलों के क्रिया कलाप को जाना। 


हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित जनपद के 20 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों एवं 20 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के संर्वागीण विकास हेतु प्रथम चरण में एक्सपोजर विजिट के लिए चयनित छात्र-छात्राओं को तहसील भ्रमण कराया गया। इस दौरान एक्सपोजर विजिट में विभिन्न राजस्व एवं प्रशासनिक क्रिया कलापों एवं जन समस्याओं के समाधान के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित उप जिलाधिकारी से संवाद किया।

एक्सपोजर विजिट में चयनित कम्पोजिट वि0 बघौली, उ0प्रा0वि0 कन्या कौढ़ा, उ0प्रा0वि0 दिवारी, कम्पेाजिट वि0 अतरौली, उ0प्रा0वि0 कूड़ी, कम्पो0वि0 पसनेर, उ0प्रा0वि0 शाहपुर बिन्हौरा, ककड़, कलौली, अटवा भदसेन, न्यौली, अकबरपुर, इटारा, जामू, क0वि0 टडेर, फरदापुर, बर्रियापुर तथा कम्पोजिट वि0 जजवासी, टडेर, उमरौली एवं हरदेवगंज के छात्र-छात्राओं को विभिन्न राजस्व एवं प्रशासनिक क्रिया कलापों एवं जन समस्याओं के समाधान के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा उप जिलाधिकारियों द्वारा संवाद किया गया।

बालिकाओं को सुव्यवस्थित तरीके से एक्सपोजर विजिट करायी गयी तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। बालिकाओं ने बताया कि एक्सपोजर विजिट से उन्होंने काफ़ी अनुभव हासिल किया जो बेहतर भविष्य के लिए उनको प्रेरित करेगा।  विजिट के दौरान सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Viral News: स्कूटी चलाने की पिता छोटी बच्ची को दे रहा था ट्रेनिंग, वीडियो हुआ वायरल तो लोगों ने दी सलाह।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow