सहारनपुर न्यूज़: नौकरी दिलवाने के नाम पर सरकारी डॉक्टर ने अपने साथी के साथ मिलकर की लाखो की ठगी की।

Jul 20, 2024 - 11:46
54 Views
सहारनपुर न्यूज़: नौकरी दिलवाने के नाम पर सरकारी डॉक्टर ने अपने साथी के साथ मिलकर की लाखो की ठगी की।

सहारनपुर। हो जाए जाल साजो से होशियार नही तो आप भी हो जाओगे नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी का शिकार- 

नौकरी दिलवाने के नाम पर एक सरकारी डॉक्टर और साथी ने की मिलकर 10 युवाओं के साथ की लाखो की ठगी और नौकरी का ज्वाइनिंग लेटर भी दिया। मामला जब खुला जब युवक अपना ज्वाइनिंग लेटर लेकर रेलवे विभाग पहुंचे। 

आपको बता दे पूरा मामला थाना नकुड के ग्राम अंबेहटा पीर का है सरकारी स्वास्थ केंद्र में तैनात प्रभारी पद पर तैनात ओमवीर कश्यप सरकारी डॉक्टर है और अपने साथी मोहम्मद अहमद के साथ मिलकर दर्जन भर लोगो से नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखो रुपए की ठगी कर डाली। 

दो युवक आज सहारनपुर एस एस पी कार्यलय शिकायती पत्र लेकर पहुंचे जहा रुड़की निवासी आकाश और दूसरा अभिषक जो की सहारनपुर अंबेहटा पीर का रहने वाला है। दोनो ने बताया की सरकारी डॉक्टर ओमवीर कश्यप और मोहम्मद अहमद ने मिलकर हम लोगो को रेलवे विभाग में नौकरी दिलवाने के नाम पर साढ़े सात लाख रुपए की ठगी की हे और सभी रूपये चेक के माध्यम और ऑनलाइन दिए है।

इसे भी पढ़ें:-  देवबंद न्यूज़: कावड़ मार्ग से हटवाया अतिक्रमण, हजारों रुपयों का अर्थदंड वसूला,पुन: अतिक्रमण करने पर दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी।

इन लोगो ने हम तीन लोगो को रेलवे का ज्वाइनिंग लेटर भी दिया था। जब हम ज्वाइनिंग लेटर लेकर रेलवे विभाग पंहुचे तो वहां विभाग के अधिकारियों ने उन्हे मना कर दिया कहा की तुम लोगो के साथ ठगी की है। पिछले एक साल से उन लोगो के चक्कर काट रहे है पर वो लोग हमे ही अब धमकी दे रहे है पैसे भी नही लोटा रहे है। थाने में भी कोई सुनवाई नही होती ,मुख्यमंत्री पोर्टल से भी कोई मदद नही मिली। 

आज सहारनपुर के एसएसपी से डॉक्टर और डॉक्टर के साथी मोहम्मद अहमद के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई के साथ अपने पैसे की वापसी की मांग की है। सहारनपुर के एसएसपी रोहित सिंह साजवान ने तुरंत थाना प्रभारी दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow