देवबंद न्यूज़: कावड़ मार्ग से हटवाया अतिक्रमण, हजारों रुपयों का अर्थदंड वसूला,पुन: अतिक्रमण करने पर दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी। 

By INA News Desk
Jul 20, 2024 - 11:29
68 Views
देवबंद न्यूज़: कावड़ मार्ग से हटवाया अतिक्रमण, हजारों रुपयों का अर्थदंड वसूला,पुन: अतिक्रमण करने पर दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी। 
कावड़ मार्ग से हटवाया अतिक्रमण
Advertisement
Advertisement

देवबंद। 22 जुलाई से शुरू होने वाली कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को देवबंद में कावड़ मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए हजारों रुपयों का अर्थदंड वसूला गया।

साथ ही पुन: अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा के नेतृत्व में पालिका की टीम ने पुलिस बल को साथ लेकर स्टेट हाईवे 59 पर मुजफ्फरनगर से चुंगी से मंगलौर पुलिस चौकी तक अतिक्रमण हटवाया।इस दौरान विभिन्न स्थानों पर जेसीबी मशीन की मदद अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त भी किया गया। साथ ही टीम ने दुकानों के बाहर रखे सामान को भी जब्त किया।

इसे भी पढ़ें:-  सहारनपुर न्यूज़: सांसद हो तो ऐसा...इंसानियत इसी का नाम है।

अभियान के तहत टीम ने नौ हजार रुपये का अर्थदंड भी व्यापारियों से वसूला।साथ ही पुन: अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई। हालांकि इस दौरान टीम स्टेट हाइवे के फुटपाथ से जहां अस्थाई अतिक्रमण हटाया जा रहा था वहीं स्थाई रुप से किया गया अतिक्रमण को नहीं हटाया जा सका जो कि चर्चा का विषय बना रहा।इस दौरान नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डा. धीरेंद्र कुमार राय, विकास चौधरी, सुंदर लाल सैनी, मोहम्मद ताबिश, ब्योगेश सिरोही समेत काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement