हरदोई न्यूज़: 25वां भव्य श्री गणेश उत्सव के आमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन, 7 सितंबर से शुरू होगा गणेश उत्सव।
हरदोई। श्री विनायक समिति के संस्थापक सोमेंद्र अग्रवाल के तत्वावधान में 25वां भव्य श्री गणेश उत्सव के आमंत्रण पत्र का विमोचन कृपालु साधक परम श्रद्धेय राजेंद्र दत्त मिश्रा के द्वारा नमः लॉन नघेटा रोड हरदोई में समिति के सभी संरक्षक तमाम संभ्रांत गणमान्य समिति कार्यकारणी एवं सदस्य मंडल के मध्य संपूर्ण हुआ। विमोचन के प्रारम्भ में कृपालु साधक द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया । अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कृपालु साधक को माल्यार्पण किया ।सभी को संबोधित कर 7 सितंबर से 12 सितंबर तक के कार्यकम को विस्तार से बताया प्रथम दिन गणेशाभोग कुशल सेफ प्रतियोगिता दोपहर में होगी जिसका रजिस्ट्रेशन समिति के पास कराये जाएंगे।
प्रतिदिन पतंजलि योग द्वारा योग शिविर प्रातः 5::30 बजे से लगेगा । 8 सितंबर को थे फ्यूजन डांस अकादमी द्वारा एवं सांस्कृतिक विभाग लखनऊ के द्वारा मंच कार्यक्रम किए जाएंगे । 9 सितंबर 2024 को व्हील चेयर डांस इंडिया डांस के आर्टिस्ट द्वारा एक भव्य नृत्य प्रदर्शन होगा । 10 सितंबर को श्री सुंदरकांड पाठ सुनील ध्यानी मंजीत ध्यानी चंडीगढ़ के द्वारा किया जाएगा । 11 सितंबर को राधा अष्टमी के अवसर पर भव्य श्री श्याम कीर्तन अंजलि द्विवेदी एक एवं दीपक जायसवाल नानपारा के द्वारा आयोजित किया जाएगा ।
इसे भी पढ़ें:- बिग ब्रेकिंग हरदोई: एड. कनिष्क मेहरोत्रा मर्डर केस में 1 शूटर पुलिस के हत्थे चढ़ा
12 सितंबर को स्वरात्मिका ग्रुप लखनऊ की प्रस्तुति जो की दूरदर्शन और संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा होगी । इसके पश्चात 13 सितंबर को विशाल शोभायात्रा एवं विसर्जन का आयोजन संपन्न होगा । उन्होंने बताया कि 13 सितंबर को श्री गणेश विसर्जन भव्य शोभा यात्रा के साथ होगा । इसके पश्चात कृपालु साधक राजेंद्र दत्त ने अपने आशीर्वचन में इस भव्य गणेश उत्सव को रजत जयंती पर्व बताकर सबकी मंगल कामना एवं सभी की खुशी की कामना का आशीर्वाद दिया और जिले के होने वाले भव्य 25 वें आयोजन की सराहना की सभी से इस आयोजन में तन मन धन से जुड़ने के लिए कहा।उन्होंने अपने संदेश में कहा कि इस रजत जयंती अवसर को ऐसा यादगार बनाए की आने वाली पीढ़ी में यह वर्ष अविस्मरणीय होकर रह जाए। यह आयोजन अविनाश चंद्र गुप्ता के सौजन्य से संपन्न हुआ।
इसे भी पढ़ें:- हरदोई- ऐड. कनिष्क मर्डर केस: वकीलों ने एसडीएम-तहसीलदार पर ज्ञापन न लेने का लगाया आरोप
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, नगर पालिका अध्यक्ष मधुर मिश्रा, अभय शंकर गोड, विमलेश दीक्षित, प्रकाश चंद्र अग्रवाल, राज वर्धन श्रीवास्तव, जय भगवानअग्रवाल, राजेंद्र भाई पटेल, सतीश अग्रवाल बबलू, अमित पांडेय, अविनाश चंद्र गुप्ता, अनिल श्रीवास्तव, आशीष महेश्वरी, सतेंद्र गुप्ता, पंकज गुप्ता CA , महेंद्र पटेल, विमलेश गुप्ता, प्रमोद कुमार सिंह पामू , राजेश तिवारी, विपिन गुप्ता, कैलाश अग्रवाल, बजरंग दास अग्रवाल, भगवान शरण गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











