UP CM योगी आदित्यनाथ के जबरा फैन ने बुलडोजर पर निकाली बारात...

Jul 10, 2024 - 12:11
104 Views
UP CM योगी आदित्यनाथ के जबरा फैन ने बुलडोजर पर निकाली बारात...

गोरखपुर के खजनी तहसील निवासी मेहिन वर्मा के बेटे कृष्णा वर्मा के विवाह की बारात बुलडोजर पर निकली तो सड़क के दोनों तरफ तमाशबीनों की भीड़ लग गई। 

योगी के क्षेत्र गोरखपुर के युवक की शादी तय होने के बाद खलीलाबाद के ससुराल पक्ष के लोगों ने दूल्हे को ताना मारा कि इस बार तो बाबा जी की पार्टी खलीलाबाद संतकबीरनगर में हार गई है। 

इसे भी पढ़ें:-  बॉलीवुड गायक अरमान मलिक ने बिग बॉस को लेकर किया खुलासा, जानिए क्या है पूरा मामला

यह बात दूल्हे को इतनी नागवार गुजरी कि उसने कहा कि बाबा जी हमारे आन बान शान हैं. घर पहुंचने पर उसने बारात में दुल्हे को ले जाने के लिए कोई महंगी एयरकंडीशनर कार नहीं बल्कि बुलडोजर को चुना. परिवार के लोगों ने और संबंधियों ने उसे समझाया कि इससे वह हंसी और मजाक का पात्र बन जाएगा, लेकिन कृष्णा वर्मा और जिद पर आ गया। ये शादी अब क्षेत्र में चरिका विषय बनी हुई है...

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow