अयोध्या न्यूज़: नगर निगम के प्रवर्तन दल ने पकड़ा प्रतिबंधित थर्माकोल प्लेट से भरी पिकअप।

Jun 12, 2024 - 17:12
66 Views
अयोध्या न्यूज़: नगर निगम के प्रवर्तन दल ने पकड़ा प्रतिबंधित थर्माकोल प्लेट से भरी पिकअप।

अयोध्या। नगर निगम प्रवर्तन दल ने प्रतिबंधित थर्मोकोल की प्लेट लदी टाटा मैजिक पिकअप को थाना कोतवाली इनायत नगर क्षेत्र के कुचेरा बाजार  से पकड़ा है।

नगर निगम के अधिकारियों को जानकारियां मिल रही थी। कि गोंडा जनपद से लाकर मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में थर्माकोल की प्लेट बेची जा रही है। जानकारियां मिलने के बाद से ही प्रवर्तन दल सक्रिय हो गया था।और क्षेत्र में निगरानी तेज कर दी थी। बुधवार सुबह गुप्त सूचना मिलने के बाद प्रवर्तन दल के नायक संदीप सिंह सिविल ड्रेस में पहले से ही कुचेरा बजार पहुंच गए थे।

जैसे ही थर्माकोल लदी पिकअप यूपी 42 ए टी 1971 पहुंची उसको रुकवा लिया और वहां कुचेरा बाजार में होने की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी। 

जानकारी मिलते ही प्रवर्तन दल के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने बताया गाड़ी चालक के कथन अनुसार तकरीबन 30000 रुपए का गाड़ी में माल है। लेकिन प्रतिबंधित होने के कारण इस पे जो लागू चलान है, प्रति किलो 5000 हजार है। उसके हिसाब से लगभग 1 लाख 15 हजार रुपए का जुर्माना होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow