Mau: प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता हेतु आजमगढ़ की टीम का चयन
खिलाड़ियों को पात्रता प्रमाण-पत्र, खिलाडियों को जन्मतिथि प्रमाण-पत्र (हाई सकूल सर्टिफिकेट/नगर निगम द्वारा जारी प्रमाण-पत्र) के साथ छाया प्रति सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्य से प्रमाणित साथ में लाना अनिवार्य है।

Mau News INA.
जिला क्रीड़ा अधिकारी डीपी सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में यू0पी0 कुश्ती एसोसिएशन के समन्वय से प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आजमगढ़ की मंडलीय टीम हेतु मऊ का जनपदीय चयन / ट्रायल्स दिनांक 04 अक्टूबर 2024 को सायं 03ः00 बजे से जिला खेल कार्यालय, डॉ0 भीम राव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में चयन / ट्रायल्स से किया जायेगा। उक्त चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले जूनियर बालक कुश्ती खिलाड़ियों की आयु जन्म वर्ष 2004-2006 के मध्य होनी चाहिए और 17 वर्ष की आयु वाले खिलाडी मेडिकल (वर्ष 2009) देकर भाग ले सकते है।
Also Read: Hardoi: देवांश हास्पिटल के पीछे नवजात शिशु का शव मिलने से मचा हड़कम्प
जिसमें खिलाड़ियों को पात्रता प्रमाण-पत्र, खिलाडियों को जन्मतिथि प्रमाण-पत्र (हाई सकूल सर्टिफिकेट/नगर निगम द्वारा जारी प्रमाण-पत्र) के साथ छाया प्रति सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्य से प्रमाणित साथ में लाना अनिवार्य है। जिले के इच्छुक जूनियर बालक कुश्ती वर्ग के खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं। जनपद स्तर पर चयनित जूनियर बालक कुश्ती खिलाड़ियों का मंडलीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 05 अक्टूबर 2024 को प्रातः 10ः00 बजे से क्षेत्रीय खेल कार्यालय सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में सम्पन्न कराया जाएगा। विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्यालय दिवस में जिला खेल कार्यालय, मऊ में सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।
What's Your Reaction?






