Sitapur News: जनता की किस समस्या के समाधान हेतु राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच ने उप जिलाधिकारी महोली को सौंपा पत्र। 

राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के जिला महासिचव अखिलेश गौतम ने उपजिलाधिकारी को पत्र सौंप कर अवैध कब्जा ....

By INA News Desk
Oct 16, 2024 - 11:23
117 Views
Sitapur News: जनता की किस समस्या के समाधान हेतु राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच ने उप जिलाधिकारी महोली को सौंपा पत्र। 

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया

सीतापुर। तहसील क्षेत्र महोली के ग्राम पंचायत कमोलिया थाना इमलिया सुल्तानपुर के ग्रामीणों की समस्या से संबंधित राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के जिला महासिचव अखिलेश गौतम ने उपजिलाधिकारी को पत्र सौंप कर अवैध कब्जा हटाए जाने की मांग की है पीड़ित अनिल कुमार पुत्र दिल्ली सिंह द्वारा अवैध कब्जा हटवाए जाने के संबंध में शिकायत किया था।

जिसकी जांच लेखपाल द्वारा की गई थी और एक सप्ताह में कब्जा हटवाने का आश्वासन दिया था जो शिकायतकर्ता द्वारा की गई शिकायत पर आख्या अपलोड भी की गई परंतु अभी तक अवैध कब्जा नहीं हटवाया गया है ग्राम पंचायत कमोलिया में अवैध कब्जा हटवाया जाय यदि शीघ्र ही कब्जा नहीं हटवाया गया तो संगठन के पदाधिकारी व ग्रामीण धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Also Read- Ballia News: कृषि मंडी से रंगा हुआ 21 कुन्तल लाल आलू खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया सीज।

जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी इस मौके पर जिलाउपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिला सचिव मोती लाल,अनिल कुमार, रामभजन,सालिकराम,सुनील, महेंद्र कुमार,जयपाल सिंह, कमलू,गोविंद सिंह,सतीश सिंह, दिनेश कुमार,ओमकार,चंद्रिकाप्रसाद, रजनीश व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। 
  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow