Sitapur News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ तहसील समाधान दिवस । 

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समांधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को सुना...

By INA News Desk
Oct 5, 2024 - 19:20
144 Views
Sitapur News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ तहसील समाधान दिवस । 
Advertisement
Advertisement

मिश्रित \ सीतापुर। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद  सबसे पहले देव भूमि नैमिषारण्य पहुंच कर शक्ति पीठ मां ललिता देवी मंदिर में माथा टेका । उसके बाद तहसील के मिश्रित के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समांधान दिवस की अध्यक्षता की । इस मौके पर पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा उपस्थित रहे। 

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समांधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को सुना। और उपस्थित सम्बंधित अधिकारियों को शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाय। यदि कोई भी अधिकारी किसी भी शिकायतकर्ता / फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान अथवा टालमटोल करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ जवाबदेही सुनिश्चित की जायेगी। 

Also Read- Sitapur News: खेत में फसल चराने से मना करने पर दबंगों ने घर में घुस कर की मार-पीट, उठा ले गए जेवर।

इस मौके पर राजस्व 44 पुलिस 7 विकास 2 सप्लाई 2 पीडब्लू डी 1 कुल 58 सिकायतें प्राप्त हुई 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी पंकज सक्सेना , प्रभारी तहसीलदार रामसूरत यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र श्रीवास्तव के साथ ही सभी विभागो के सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो sitapur

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement